टीवी मसाला

Bigg Boss 17: कंबल में खानजादी और अभिषेक कुमार का किस करते हुए वीडियो हुआ वायरल? लोगों ने किया ट्रोल

Khanzaadi-Abhishek Kiss Video: हाल ही में इंटरनेट पर 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के घर का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खानजादी और अभिषेक कुमार को कंबल के अंदर किस करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो देख लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया है।

Image

Khanzaadi and Abhishek Kumar

Khanzaadi-Abhishek Kiss Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) पहले दिन से ही लोगों का पसंदीदा बन गया है। इस शो में आए सदस्यों को लोगों ने काफी पसंद किया है। इतना ही नहीं 'बिग बॉस' का ये 17वां सीजन हर गुजरते दिन के साथ दिलचस्प होता जा रहा है। यह शो सेलेब्स के बीच हो रही लड़ाइयों के साथ-साथ विवादों के लिए भी सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खानजादी उर्फ फिरोजा खान और अभिषेक कुमार को कंबल के अंदर नजर आ रहे हैं। वीडियो देख लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए है कि दोनों ने किस की है।

खानजादी और अभिषेक कुमार का वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। कई लोगों का मानना है कि दोनों ने कंबल के अंदर किस की जबकि कईयों को लगता है कि ऐसा कुछ नहीं है। एक यूजर ने लिखा, 'अभिषेक ने बहन बोला था ना', वहीं दूसरे ने कहा, 'बिना रिलेशनशिप में आए।' एक यूजर ने लिखा, 'यार इतना फासला है इनके बीच में और खानजादी के बाल भी इतनी दूर दिख रहे हैं।' कईयों ने तो खानजादी और अभिषेक कुमार को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

खानजादी और अभिषेक कुमार के अलावा ईशा मालविया और समर्थ जुरेल के इंटिमेट मोमेंट्स भी कैफ वायरल हुए थे। दोनों को कई बार किस करते हुए देखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि बिग बॉस ने दिल दिमाग और दम के मकान को बंद कर दिया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article