TV Reality Shows Weekly Bulletin: छोटे परदे पर कई रियलिटी शोज टेलिकास्ट हो रहे हैं। डांसिंग से लेकर सिंगिंग रियलिटी शोज तक सभी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच हम आपके लिए आपके चहेते रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट लेकर आए हैं। यहां जानें बिग बॉस, झलक दिखला जा से लेकर कौन बनेगा करोड़पति और इंडियन आइडल सहित टॉप-5 रियलिटी शोज से जुड़ी अपडेट। जानें इस हफ्ते और वीकेंड पर आपके पसंदीदा शोज में क्या-क्या खास हुआ।
बिग बॉस-16 में इस वीक नहीं हुआ नॉमिनेशन
'बिग बॉस 16' फिर एक बार धमाकेदार एंट्री कर चुका है। पहले हफ्ते मं घर के अंदर का माहौल गर्माया हुआ और एंटरटेनिंग रहा। बिग बॉस में कैप्टनसी टास्क के साथ नॉमिनेशन का भी ऐलान हुआ। इस हफ्ते एमसी स्टेन, साजिद खान, गौरी लागोरी और गौतम नॉमिनेट थे। हालांकि पहले वीक में कोई भी नॉमिनेट नहीं हुआ। इसी के साथ बिग बॉस के घर में रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता की बतौर गेस्ट एंट्री हुई। दोनों यहां अपनी फिल्म गुडबाय का प्रमोशन करने आई थीं।
झलक दिखला जा-10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10)
डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा-10 का ये वीकेंड काफी स्पेशल रहा। क्योंकि इस वीक रश्मिका मंदाना ने शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसी के साथ-साथ शो में 2 बड़ी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी हैं। जी हां, दुती चांद के जाने के बाद झलक दिखला जा-10 में खतरों के खिलाड़ी के 2 सितारे श्रीति झा और निशांत भट्ट वाइल्ड कार्ड बनकर पहुंचे हैं। शो में आते ही निशांत ने डांस का लेवल काफी ऊंचा कर दिया है। साथ ही वो इस सीजन के सबसे दमदार कंटेस्टेंट में से एक होने वाले हैं।
KBC 14: अमिताभ बच्चन का बर्थडे सेलिब्रेशन
कौन बनेगा करोड़पति-14 में इस हफ्ते की शुरुआत काफी धमाकेदार होने वाली है। जैसा कि आप देख सकते हैं कि केबीसी कंटेस्टेंट शाश्वत गोयल 1 करोड़ की धनराशि जीतकर 7.5 करोड़ के सवाल पर पहुंच गए हैं। शो के होस्ट अमिताभ बच्चन उनसे 7.5 करोड़ रुपये के लिए आखिरी सवाल पूछते नजर आएंगे। इसी के साथ कौन बनेगा करोड़पति में अमिताभ बच्चन का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया जाएगा। उनके बर्थडे पर अभिषेक बच्चन और जया बच्चन खासतौर पर शो में पहुंचने वाली हैं।
The Kapil Sharma Show: कपिल शर्मा ने दी राजू श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि
द कपिल शर्मा शो में दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) को श्रद्धांजलि दी जाएगी। राजू श्रीवास्तव को याद करते हुए हर किसी की आंखें शो में नम हो जाएंगी। कपिल शर्मा अपने शो में हास्य जगत के दिग्गज कलाकार राजू श्रीवास्तव को हंसते हुए ट्रिब्यूट देंगे। प्रोमो में कपिल कहते हैं कि राजू भाई का नाम सुनते ही हम सभी के चेहरे पर मुस्कान आ जाती हैं, इसलिए हम राजू भाई को हंसते हुए ट्रिब्यूट देंगे। कॉमेडी जगत के कई हास्य कलाकार अपने -अपने अंदाज में यहां ऑडियंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे।
Indian Idol Season 13: इंडियन आइडल 13
सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 में कंटेस्टेंट धमाकेदार परफॉर्मेंस कर रहे हैं। शो में गोल्डन एरा चैलेंज वीक चल रहा है। इस गोल्डन एरा में 70s से 90s तक के गानों को कंटेस्टेंट्स स्टेज पर परफॉर्म कर रहे हैं। इंडियन आइडल 13 में इस वीक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल की जोड़ी के गानों को गाया जाएगा।
