टीवी मसाला

Bahu to Bikini: हिना खान से श्रद्धा आर्या तक, HOT अवतार दिखाती हैं TV की ये संस्कारी बहुएं

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 29, 2023, 01:41 PM IST

Bahu to bikini: टीवी की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सीरियल में जो संस्कारी अवतार में नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी हॉट फोटोज अक्सर सुर्खियां बटोर लेती हैं। इस लिस्ट में हिना खान से लेकर श्रद्धा आर्या तक का नाम शामिल है। आइए एक बार इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

Image

TV Actress Bold Looks

KEY HIGHLIGHTS
  • टीवी की संस्कारी बहुएं हॉट अवतार में नजर आती हैं।
  • सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं टीवी एक्ट्रेस।
  • हिना खान भी बोल्ड लुक के चलते फेमस हैं।

Bahu to bikini: हिना खान से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी तक टीवी की कई ऐसी एक्ट्रेस हैं जो सीरियल में संस्कारी अवतार में नजर आती हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी हॉट फोटोज अक्सर सुर्खियां बटोर लेती हैं। टीवी की ये बहुएं सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक की वजह से जानी जाती हैं। इस एक्ट्रेस को टीवी पर फैंस सिर्फ साड़ी या इंडियन ड्रेस पहने ही देखते हैं, वहीं जब एक्ट्रेस वेस्टर्न ड्रेस पहती हैं तो इसके लिए उन्हें काफी ट्रोल भी किया जाता है। कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या को भी उनकी हॉट लुक्स के चलते काफी ट्रोल किया जा चुका है। टीवी की इन हसीनाओं की लिस्ट में हिना खान से लेकर श्रद्धा आर्या तक का नाम शामिल है। आइए एक बार इन एक्ट्रेस की फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

हिना खान

TV Actress Bold Looks

TV Actress Bold Looks

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान को फैन्स अक्सर साड़ियों में ही देखते हैं। हालांकि टीवी के परे भी एक दुनिया है, जिसमें एक्ट्रेस अक्सर वेस्टर्न ड्रेस पहने नजर आती हैं। कई बार हिना खान अपनी बिकिनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर करती है, जिसके बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। इस पूरे मामले में धर्म का एंडल भी जोड़ा जाता है।

TV Actress Bold Looks

TV Actress Bold Looks

निया शर्मा

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा भी अपने बोल्ड अवतार के चक्कर में हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। टीवी सीरियल में साड़ी और सूट में नजर आने वालीं निया शर्मा का सोशल मीडिया पर बिलकुल दूसरा अवतार नजर आता है। खुद एक्ट्रेस ने भी इस बात को माना है कि उन्हें वेस्टर्न ड्रेस पहनना काफी पसंद है। इस बीच रिवीलिंग कपड़ों के चलते उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है।

TV Actress Bold Looks

TV Actress Bold Looks

देवोलीना भट्टाचार्जी

टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' में गोपी बहू का किरदार निभाने वालीं देवोलीना भट्टाचार्जी रियल लाइफ में उतनी संस्कारी नहीं हैं। बल्कि अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं। देवोलीना भट्टाचार्जी की बिकिनी फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी हैं, इस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का भी अक्सर सामना करना पड़ता है।

TV Actress Bold Looks

TV Actress Bold Looks

श्वेता तिवारी

42 साल की उम्र में भी टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी काफी खूबसूरत नजर आती हैं। श्वेता तिवारी टीवी की एक जानी मानी एक्ट्रेस हैं। उनके घर-घर में कई चाहने वाले हैं। ज्यादातर फैंस उनके संस्कारी अवतार को ही पहचानते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस अक्सर अपनी बोल्ड फोटोज भी शेयर करती रहती हैं, जो काफी वायरल भी होती हैं।

मौनी रॉय

TV Actress Bold Looks

TV Actress Bold Looks

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर मौनी रॉय वैसे तो अब बॉलीवुड में कदम रख चुकी हैं, हालांकि टीवी पर ज्यादातर साड़ियों में नजर आने वालीं मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी बोल्ड अंदाज में नजर आती हैं। मौनी रॉय अक्सर अपनी बिकिनी फोटोज को शेयर कर सुर्खियां बटोर लेती हैं। हालांकि फैंस को मौनी का यह अवतार भी काफी पसंद आता है।

TV Actress Bold Looks

TV Actress Bold Looks

श्रद्धा आर्या

कुंडली भाग्य फेम एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या भी कई बार सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फोटोज को शेयर करती हैं। उनके फैंस को वह अक्सर प्रीता के अवतार में ही, यानी साड़ी पहने हुए पसंद आती हैं। उनके बोल्ड लुक की वजह से एक्ट्रेस को अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article