Tunisha Sharma Suicide: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) आत्महत्या मामले में पुलिस तेजी से जांच कर रही है। तुनिषा के निधन ने परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है। तुनिषा की मां के साथ ही उनके परिवार के बाकी सदस्य शीजान खान को एक्ट्रेस की मौत का जिम्मेदार मान रहे हैं। इस बीच शीजान को 4 दिनों की पुलिस हिरासत में भी रखा गया है, जहां पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है और हर संभव एंगल को जांच की जा रही हैं। ऐसे में तुनिषा के चाचा ने अब एक और खुलासा किया है जिसने सभी को चौंका कर रख दिया है। हाल ही में दिए बयान में तुनिषा के चाचा ने बताया कि शीजान से मिलने के बाद वह हिसाब पहनने लगी थीं।
क्या तुनिषा का धर्म परिवर्तन करना चाहता था शीजान?
तुनिषा के चाचा ने ANI से बात करते हुए कहा, ‘पुलिस ने आज कोर्ट में बताया कि तुनिषा के साथ ही कई और महिलाओं के साथ भी शीजान के संबंध रह चुके हैं। ऐसे में पुलिस को सभी एंगल से इस केस की जांच करनी चाहिए। शीजान के साथ रिलेशन में आने के बाद तुनिषा की जिंदगी में कई बदलाव आए हैं। तुनिषा ने हिजाब पहनना शुरू कर दिया था।’ इससे पहले तुनिषा के चाचा और उनकी मां ने यह आरोप लगाया था कि शीजान ने ही उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया और अब वह पुलिस से सबूत छिपा रहा है।
20 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
टीवी के मशहूर सीरियल अली-बाबा के लिए लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने मेकअप रूम में फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, हालांकि डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
हाल ही में तुनिषा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई हैं, एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने बताया कि गले के अलावा तुनिषा के शरीर पर कोई और निशान नहीं था।
