Tunisha Sharma Postmortem Report: दिवंगत अभिनेत्री तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) ने महज 20 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह अपने पीछे एक सुनहरा करियर और रोते हुए परिवार को छोड़ गई हैं। तुनिषा का बीते दिन 27 दिसंबर को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उनके अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों के साथ ही कई टीवी सितारे भी नजर आए हैं। इस बीच उनके परिवार की कई भावुक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की पोस्टमार्टम भी रिपोर्ट सामने आ गई है। तुनिषा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने कई बड़े खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस ने 24 दिसंबर को अपने मेकअप रूम में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लाया गया, शाम 4 बजकर 20 मिनट पर एक्ट्रेस को मृत घोषित कर दिया।
उनकी बॉडी पर कोई निशान नहीं
तुनिषा का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुरेंदर पाल ने ANI को बताया, ' जब एक्ट्रेस को अस्पताल लेकर आया गया तब वह पहले ही मर चुकी थीं। उनके गले के अलावा पूरी बॉडी में कोई और निशान नहीं था।' उन्होने आगे कहा, 'उन्हें 4.20 पर अस्पलात लाया गया जिसके बाद रात 9 बजे एक्ट्रेस के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण फांसी लगाना ही है। इसके साथ ही उनकी बॉडी पर गले के अलावा कोई और निशान नहीं है।
तुनिषा की मां ने शीजान पर लगाए आरोप
इस बीच तुनिषा शर्मा की मां ने एक्ट्रेस के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही तुनिषा के चाचा ने भी शीजान पर ही शक जताया है। कल एक्ट्रेस के अंतिम संस्कार में एक्ट्रेस की बॉडी को देख उनकी मां बेहोश हो गईं इस बीच टीवी जगत के कई सितारे उनके परिवार के साथ खड़े नजर आए।
