टीवी मसाला

Tunisha Sharma Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिषा शर्मा, 20 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 27, 2022, 05:10 PM IST

Tunisha Sharma Last Rite: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) आज 27 दिसंबर को पंचतत्व में विलीन हो गईं। तुनिषा के परिवार ने सभी रीति रिवाजों के साथ उन्हें अलविदा कह दिया है। तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Image

Tunisha Last Rites

KEY HIGHLIGHTS
  • तुनिषा शर्मा पंचतत्व में विलीन हो गई हैं।
  • परिवार ने पूरे रीति रिवाजों के साथ अलविदा कहा।
  • तुनिशा ने 24 दिसंबर को आत्महत्या की थी।

Tunisha Sharma Last Rite: बॉलीवुड एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा (Tunisha Sharma) का आज 27 दिसंबर को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। तुनिषा आज पंचतत्व में विलीन हो गई हैं। दिवंगत एक्ट्रेस के परिवार ने सभी रीति रिवाजों के साथ एक्ट्रेस को अलविदा कह दिया है। महज 20 साल की उम्र में तुनिषा शर्मा ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी को खत्म कर लिया है। बीते शनिवार 24 दिसंबर को तुनिषा ने अपने मेकअप रूम में आत्महत्या कर इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जिसके साथ ही पोस्टमार्टम के बाद आज तुनिषा के घर वालों को एक्ट्रेस की बॉडी सौंपी दी गई थी। परिवार ने पहले ही सूचना कर दी थी, कि तुनिषा का अंतिम संस्कार आज 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे किए जाएंगा, हालांकि तुनिषा का अंतिम संस्कार कुछ देरी के साथ पूरा किया गया।

पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिषा शर्मा

दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के परिवार ने हिन्दू रीति रिवाजों के साथ एक्ट्रेस का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस बीच तुनिषा की मां के साथ ही पूरे परिवार की आंखे नम हो गई हैं। तुनिषा का इस तरह 20 साल की उम्र में दुनिया को छोड़कर चले जाना परिवार के साथ ही पूरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के लिए एक बड़े शॉक की तरह है। इस बीच तुनिषा के एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है। शीजान खान से लम्बी पूछताछ के बाद कई बड़े खुलासे किए जा चुके हैं। शीजान ने पुलिस को बताया है कि धर्म और उम्र की वजह से दोनों से अलग होने का फैसला किया था। हालांकि तुनिषा इस फैंसले से काफी नाखुश थीं।

परिवार ने शीजान पर लगाए आरोप

एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के परिवार का मानना है कि शीजान खान ने ही तुनिषा को आत्महत्या के लिए उकसाया है। इस बीच तनुषा की मां से लेकर उनके चाचा तक ने शीजान पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बीच पुलिस ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस की मौत का कारण आत्महत्या ही है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article