टीवी मसाला

Sheezan Khan ने फैन्स के लिए लिखा खास मैसेज, Tunisha Sharma Suicide Case के लिए दिया धन्यवाद

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Apr 4, 2023, 11:13 AM IST

Sheezan Khan Pens Thank You Note: टीवी सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उनकी डेड बॉडी सेट के ड्रेसिंग रूम में लटकी मिली थीं। तुनिषा की मां वनीता ने अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के आरोप में शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी

Image

tunisha sharma and sheezan khan

Tunisha Sharma Ex boyfriend Pens Thank You Note: टीवी स्टार तुनिषा शर्मा की मौत की खबर से पूरी एंंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को गहरा झटका लगा था। 24 दिसंबर 2023 को अपने टीवी शो अलीबाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर तुनिषा मृत पाई गई थीं। इसके तुरंत बाद, एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ था जिसमें बताया गया था कि तुनिषा ने अपने को-स्टार और प्रेमी शीजान खान के साथ कथित संबंधों के कारण यह कठोर कदम उठाया था। इसी वजह से शीजान के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी और उनको जेल भेज दिया गया था। तुनिषा की मां ने यह भी दावा किया कि शीजान ने उनकी बेटी के साथ धोखा किया था। हालांकि करीब दो महीने जेल में बिताने के बाद शीजान को मार्च की शुरुआत में जमानत मिल गई थी। अब पहली बार टीवी एक्टर शीजान खान ने इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।

फैन्स के लिए शीजान खान ने लिखा- 'थैंक यू नोट'

अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शीजान खान ने अपने सभी प्रशंसकों और फॉलोअर्स को तुनिषा की आत्महत्या के मामले में समर्थन देने के लिए धन्यवाद नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, 'मेरे और मेरे परिवार के पक्ष में खड़े रहने वाले सभी लोगों के लिए एक विशेष धन्यवाद! मैं वास्तव में सभी के प्यार करने के लिए धन्य हूं! विशेष रूप से मेरे समर्थक आप लोग सिर्फ प्रशंसक नहीं हैं, आप मेरी शक्ति हैं! भगवान आप सभी का भला करे! शांति और प्रेम।'

तुनिषा शर्मा के लिए भी शीजान ने दिल को छू लेने वाली पोस्ट शेयर की थी। शीजान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तुनिषा के लिए एक भावनात्मक पोस्ट किया था। उन्हें याद करते हुए उन्होंने एक 'फरिश्ता' कहते हुए एक हिंदी कविता भी लिखी थी। आपको बता दें, सीरियल 'अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल' के सेट पर तुनिषा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उनकी डेड बॉडी सेट के ड्रेसिंग रूम में लटकी मिली थीं। 25 दिसंबर, 2022 को तुनिषा शर्मा की मां वनीता ने अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के आरोप में शीजान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article