TRP Report Week 40 Top 5 Serials: साल 2022 के 40वें और अक्टूबर के पहले सप्ताह की टीआरपी जारी हो गई है। विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस सीजन 16 की अच्छी शुरुआत हुई है। वहीं, इस हफ्ते भी अनुपमा नंबर वन पर बना हुआ है। हालांकि, शो की रेटिंग में लगातार गिरावट आती जा रही है। वहीं, इस हफ्ते भी गुम है किसी के प्यार में दूसरे नंबर पर बना हुआ है। जानिए इस हफ्ते किस शो ने मारी बाजी। वहीं, कौन सा शो रहा फिसड्डी।
स्टार प्लस के टीवी सीरियल अनुपमा (Anupama Serial) इस हफ्ते भी नंबर वन पर काबिज है। इस हफ्ते शो को 2.5 रेटिंग मिली है। वहीं, पिछले हफ्ते शो के 2.8 रेटिंग मिली है। सीरियल के मौजूदा ट्रैक की बात करें तो किंजल ने पारितोष को अच्छा पिता बनने का एक मौका दिया है। हालांकि, वह अपने तलाक के फैसला पर अभी भी अडिग है। वहीं, अनुपमा भी पारितोष को सुधरने के लिए एक और मौका देना चाहती हैं। अनुपमा ने अधिक और पाखी को रंगे हाथ पकड़ लिया है।
दूसरे नंबर पर गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस का टीवी सीरियल गुम है किसी के प्यार में टीआरपी की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। शो को इस हफ्ते 2.4 प्वाइंट्स मिले हैं। शो में हाल ही में एक लीप आया है। सरगुन कौर लूथरा और अबरार काजी का शो ये हैं चाहतें इस हफ्त तीसरे नंबर पर है। शो को 2.1 रेटिंग मिली है। वहीं, प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा के सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है को फायदा मिला है। 1.8 रेटिंग के साथ शो चौथे नंबर पर है। वहीं, जी टीवी का शो कुमकुम भाग्य पांचवें नंबर पर है। इस हफ्ते शो को 1.8 रेटिंग मिली है।
टीवी सीरियल टॉप पांच से बाहर हो गया है। इमली 1.8 रेटिंग के साथ छठे पायदान पर है। रिएलिटी शो बिग बॉस 16 की बात करें तो शो को वीकडेज में 1.3 रेटिंग मिली है। वहीं, शुक्रवार, शनिवार और रविवार का वार को 1.8 रेटिंग मिली है।
