टीवी मसाला

Bigg Boss 17 में नजर आएगा गदर 2 से सनी पाजी का ये को-स्टार, खुद बताई सलमान खान के शो में जाने की सच्चाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 24, 2023, 09:43 AM IST

Rumi Khan in Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 में पाकिस्तानी पुलिस अफसर की भुमिका निभाने वाले रूमी खान (Rumi Khan) अब सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आने वाले हैं। रूमी खान ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है।

Image

Gadar 2 star Rumi Khan in Bigg Boss 17

Rumi Khan in Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) में पाकिस्तानी पुलिस अफसर की भुमिका निभाने वाले रूमी खान (Rumi Khan) अब सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आने वाले हैं। रूमी खान ने खुद इस बात का खुलासा कर दिया है। गदर 2 के साथ ही रूमी खान शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान (Pathaan) में भी नजर आए थे। गदर 2 और पठान जैसी इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में नजर आने के बाद अब रोमी खान को सलमान खान का शो बिग बॉस 17 ऑफर हो गया है। जिसके साथ ही रोमी ने इस शो का ऑफर भी एक्सेप्ट कर लिया है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 खत्म होने के बाद से ही बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट की लिस्ट चर्चा में बनी हुई है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिग बॉस 17 में आएंगे रूमी खान

फिल्मीबीट की रिपोर्ट के अनुसार, गदर 2 और पठान फेम एक्टर रूमी खान ने बिग बॉस 17 का ऑफर मान लिया है। एक सॉर्स ने बताया, 'फिलहाल दोनों पार्टियों के बीच बातचीत चल रही हैं, हालांकि एक्टर ने बिग बॉस में शामिल होने के लिए इंट्रस्ट दिखाया है। इस बात बिग बॉस का सीजन सिंगर बनाम जोड़ी होने वाला है। खबर सामने आई थी कि सीमा हैदर और सचिन भी इस सीजन में नजर आ सकते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article