टीवी मसाला

रश्मि देसाई से सेट पर बदसलूकी करते थे सिद्धार्थ शुक्ला, देते थे गंदी गालियां! सालों बाद इस एक्ट्रेस ने खोला राज

Rashami Desai Abused By Sidharth Shukla On Set: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला की लड़ाई 'बिग बॉस 13' में खूब देखने को मिली थी। वहीं अब सालों बाद उनकी को-स्टार ने भी बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला सेट पर रश्मि देसाई को भद्दी गालियां देते थे।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Rashami Desai Abused By Sidharth Shukla On Set: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी ने 'दिल से दिल तक' सीरियल में लोगों का खूब दिल जीता था। उनकी केमिस्ट्री देखने लायक होती थी। लेकिन असल जिंदगी में रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला एक-दूजे को बिल्कुल पसंद नहीं करते थे। यहां तक कि 'बिग बॉस 13' में भी दोनों के झगड़े काफी देखने को मिले। रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला के बीच लड़ाई ऐसी हो गई थी कि एक्ट्रेस ने उनपर कॉफी भी फेंक दी थी। लेकिन अब दोनों की को-स्टार ने एक इंटरव्यू में बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) ने रश्मि देसाई को सेट पर बहुत भद्दी गालियां दी थीं। साथ ही एक्ट्रेस को बहुत बार गलत दिखाने की कोशिश भी की थी।

'दिल से दिल तक' एक्ट्रेस वैष्णवी मैक्डोनाल्ड ने सिद्धार्थ कन्नन को दिये इंटरव्यू में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं ये नहीं कहूंगी कि रश्मि बिल्कुल सही थी। लेकिन वो अच्छी इंसान थी, जिसके साथ काम किया जा सके। वो सबके साथ मिल-जुलकर रहती थी। हम साथ रहते थे, हम साथ खाते थे। मैंने कभी भी उसे किसी के साथ बदसलूकी करते नहीं देखा। उसे जो चाहिए वो चाहिए, लेकिन उसका अपना तरीका होता था। मैंने कभी भी उसे गाली-गलौज करते नहीं देखा था। लेकिन सिद्धार्थ बहुत गंदी गालियां देते थे।"

वैष्णवी मैकडोनाल्ड यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने रश्मि देसाई (Rashami Desai) के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "जो चीज बिग बॉस में दिखाई गई थी, वो उसके बिल्कुल विपरीत थे। मुझे ठीक-ठीक याद नहीं, लेकिन उस वक्त कुछ ऐसा माहौल बना दिया गया था, जिसमें रश्मि को गलत तरीके से पेश किया जा रहा था जैसे वो परेशानियां खड़ी करती हो। लेकिन असल में वो महिलाओं के प्रति सम्मानपूर्वक नहीं था। उनके लिए गंदे शब्द इस्तेमाल किये जाते थे। वो रश्मि और जैस्मिन दोनों के ही साथ कभी दोस्त नहीं रहे, कभी किसी एक के साथ मिलकर दूसरी को निशाना बनाते थे। सेट पर रैगिंग होती थी और गंदी भाषा का इस्तेमाल होता था।" वैष्णवी मैकडोनाल्ड ने बताया कि एक वक्त शूटिंग पर ऐसा भी आया, जब सिद्धार्थ शुक्ला को सेट से बाहर जाने के लिए कह दिया गया। लेकिन चैनल की मांग पर उन्हें वापस बुलाया गया था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article