The 50 Siwet Tomar Eliminated From Show Due To Prince Narula: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। "द 50' में कंटेस्टेंट्स की गेम आए दिन दिलचस्प होती जा रही है। हालांकि लगातार 'द 50' से कंटेस्टेंट्स का एविक्शन भी हो रहा है। नीलम गिरी से लेकर अदनान शेख जैसे कई सितारे शो से बाहर हो चुके हैं। वहीं अब 'द 50' (The 50) से 'रोडीज' और 'स्प्लिट्जविला' फेम सिवेत तोमर (Siwet Tomar) के एविक्शन की भी बात सामने आई है। लेकिन उनके एविक्शन के पीछे प्रिंस नरूला की दगाबाजी बताई जा रही है। हैरत की बात तो यह है कि एविक्शन के बाद सिवेत तोमर और प्रिंस नरूला की दोस्ती में भी दरार आ गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'द 50' (The 50) में प्रिंस नरूला द्वारा दिये गए धोखे के कारण सिवेत तोमर (Siwet Tomar) को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा। शो से बाहर आते ही सिवेत तोमर ने इंस्टाग्राम पर न केवल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को अनफॉलो कर दिया है। बल्कि एक तस्वीर भी साझा की, जिसपर लिखा हुआ था, "सबसे दुखी बात धोखे की ये होती है कि ये कभी भी दुश्मनों से नहीं मिलता।" सिवेत तोमर की पोस्ट से अटकलें लगने लगी हैं कि उनकी और प्रिंस नरूला की दोस्ती में दरार आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिवेत तोमर को 'द 50' से बाहर होना पड़ा और इसका कनेक्सन प्रिंस नरूला से है। इस बात की जानकारी पत्रकार जीविका सिंह ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में दी है।
सिवेत तोमर (Siwet Tomar) के एविक्शन के बारे में बात करते हुए पत्रकार ने कहा, "मैं आप लोगों को बताना चाहती हूं कि सिवेत का एविक्शन आपको आगे के एपिसोड में दिखाया जाएगा, क्योंकि अभी जो एपिसोड दिखाए जा रहे हैं वो 5 से 6 दिन देरी से दिखाए जा रहे हैं।" बता दें कि सिवेत तोमर से पहले "द 50' से नीलम गिरी, मोनालिसा, जाह्नवी, अदनान शेख और फैज बलोच जैसे कई कंटेस्टेंट्स को भी बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।
