टीवी मसाला

करण पटेल ने 'The 50' को कहा अलविदा, इस कंटेस्टेंट संग झगड़ा बना बड़े फैसले की वजह

Karan Patel Exit The 50: कलर्स टीवी का फेमस रियलिटी शो 'द 50' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रुमर्स हैं कि टीवी एक्टर करण पटेल ने इस शो को अलविदा कह दिया और इसका कारण है उनका कंटेस्टेंट संग हुई जबरदस्त लड़ाई। क्या है पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।

Image

Image Source: Instagram karan patel

Karan Patel Exit The 50: टीवी दुनिया का मेगा रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों हर जघर सुर्खियों में बना हुआ है। ये शो 1 फरवरी को शुरू हुआ था जिसमें 50 सेलेब्रिटी ने हिस्सा लिया। हर दिन इस शो में नए टास्क, झगड़े और ट्विस्ट देखने को मिलता है। वहीं इस पूरे घर को एक लायन मास्क पहने शख्स चलाता है, जिसके अपने रुल्स हैं। इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि करण पटेल ने 'द 50' को अचानक अलविदा कह दिया। करण पटेल के एग्जिट से फैंस काफी शॉक में हैं। क्या है पूरा मामला पढ़िए इस रिपोर्ट में।

IWM Buzz की रिपोर्ट के अनुसार करण पटेल (Karan Patel) ने 'द 50' (The 50) को छोड़ दिया। कारण बताया गया कि शो में टास्क के दौरान करण पटेल की लड़ाई रचित सिंह रोझा संग हुई। दोनों के बीच भयंकर झगड़ा हुआ जिसके बाद टीवी एक्टर करण पटेल ने शो को अलविदा कहने का फैसला लिया। लड़ाई की वजह क्या थी ये अभी तक सामने नहीं आई। करण के फैंस के लिए बड़ी खबर है। करण शो में अपने गेम के लिए काफी पसंद जनता द्वारा किये जा रहे हैं। क्या करण दोबारा शो में लौटेंगे या नहीं ये देखना काफी दिलचस्प होने वाला है। वहीं इससे पहले शो में मैक्सटर्न और अर्चित कौशिक के बीच हाथापाई हुई थी। एल्विश यादव के खिलाफ बोलने पर अर्चित कौशिक ने मैक्सटर्न पर हाथ उठाया। शो में गेम के साथ काफी अग्रेशन भी देखने को मिल रहा है जिससे जनता का मनोरंजन हो गया।

शो 'द 50' में जल्द ही ग्रेट खली की एंट्री होगी जो कंटेस्टेंट संग पंजा लड़ाएंगे, जो जीतेगा उसके फैन को 50 हजार रुपय मिलेंगे। दिन पर दिन 'द 50' का गेम काफी दिलचस्प होता जा रहा है। हालांकि जनता इस शो को ट्रोल भी करती नजर आई क्योंकि इसमें एल्विश यादव का नाम काफी इस्तेमाल किया जा रहा है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article