टीवी मसाला

The 50: लायन के महल में दांव-पेंच खेलेंगे शिव ठाकरे, एंट्री से पहले माथा टेकने पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर

The 50 Shiv Thakare Ready To Enter In Upcoming Reality Show: मशहूर एक्टर और रियलिटी शो के सुपरस्टार शिव ठाकरे एक बार फिर से कलर्स पर धूम मचाते नजर आएंगे। शिव ठाकरे के हाथ कलर्स का अपकमिंग टीवी शो 'द 50' लगा है, जिसमें शिव ठाकरे कदम रखते दिखाई देंगे।

Image

फोटो क्रेडिट- शिव ठाकरे इंस्टाग्राम

The 50 Shiv Thakare Ready To Enter In Upcoming Reality Show: मशहूर एक्टर और रियलिटी शो के सुपरस्टार शिव ठाकरे ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'रोडीज' से लेकर 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' तक में शिव ठाकरे ने अपनी धाक जमाने की पूरी-पूरी कोशिश की है। शिव ठाकरे बीते कुछ दिनों पहले शादी की खबरों के कारण सुर्खियों में आ गए थे। हालांकि बाद में उनकी शादी की ये तस्वीर महज शूटिंग का एक हिस्सा निकली। लेकिन इन सबसे इतर शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है। दरअसल, शिव ठाकरे कलर्स के अपकमिंग रियलिटी शो 'द 50' में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस बात पर खुद शिव ठाकरे ने ही मुहर लगाई है।

शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने 'द 50' की टिकट की झलक दिखाई। साथ ही 'बिग बॉस 16' फेम लायन के महल में एंट्री करने से पहले सिद्धिविनायक मंदिर बप्पा के आशीर्वाद के लिए पहुंचे। शिव ठाकरे ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके हाथ में 'द 50' की टिकट नजर आई। शिव ठाकरे ने 'द 50' की टिकट को बप्पा के चरणों में अर्पित किया और हाथ जोड़कर प्रार्थना की। उन्होंने इस वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, "ये सफर बप्पा के आशीर्वाद के साथ शुरू होगा। द 50।" शिव ठाकरे को इस उपलब्धि के लिए श्रीजिता डे, दिव्या अग्रवाल, हर्ष लिम्बाचिया, सारा अरफीन खान और दिग्विजय राठी जैसे कई कलाकारों ने खूब बधाइयां दी हैं। वहीं 'द 50' में शिव ठाकरे की गेम देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है।

बता दें कि शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने 'बिग बॉस 16' में रहते हुए भी लोगों का खूब दिल जीता था। वह फिनाले तक पहुंचने में कामयाब हो गए थे। हालांकि शो की जीत एमसी स्टेन के हाथ लगी थी। ऐसे में अब फैंस शिव ठाकरे को 'द 50' में जीत दर्ज करते देखना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने अभी से ही कामना करनी शुरू कर दी है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article