टीवी मसाला

The 50: फिनाले में इन 4 कंटेस्टेंट्स की हुई धाकड़ एंट्री, हाथ मलते रह गए प्रिंस नरूला सहित ये कंटेस्टेंट्स

The 50, These 4 Contestants Become Finalists: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'द 50' का फिनाले करीब आ चुका है, वहीं अब शो को अपना फाइनलिस्ट भी मिल गया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

The 50, These 4 Contestants Become Finalists: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'द 50' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'द 50' में आए दिन कंटेस्टेंट्स की गेम दिलचस्प होती जा रही है। वहीं गेम अब अपने आखिरी पड़ाव पर भी पहुंच गया है। 'द 50' में कंटेस्टेंट्स को आए दिन नए-नए टास्क दिये जा रहे थे, जिसमें उन्हें अपनी बुद्धि और शारीरिक बल का इस्तेमाल करते हुए गेम खेलना था और अपने फैंस के लिए पैसे इकट्ठे करने थे। यूं तो शो में 50 कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाने आए थे, लेकिन अब केवल 4 ही कंटेस्टेंट्स को 'द 50' के फिनाले तक जगह मिली है। शो के फिनाले की डेट तो सामने आ ही गई थी। वहीं अब 'द 50' (The 50) के फाइनलिस्ट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं।

फिल्म विंडो के मुताबिक, 'द 50' (The 50) के सेमी फाइनल में जहां पहले 10 कंटेस्टेंट्स ने अपनी जगह बनाई थी तो वहीं अब फिनाले तक केवल 4 ही सदस्य पहुंच पाएंगे। इस लिस्ट में शिव ठाकरे, मिस्टर फैजू यानी फैजल शेख, सिंगर काका और रजत दलाल शामिल हैं। इन कंटेस्टेंट्स ने गेम में अपनी ताकत, बुद्धिमत्ता और रणनीति दिखाने में कोई कसर नहीं चोड़ी थी। वहीं अब 'द 50' के फाइनलिस्ट्स के नाम सामने आने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर पहुंच चुकी है। बता दें कि जहां मिस्टर फैजू 'खतरों के खिलाड़ी 12' में फाइनलिस्ट रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर शिव ठाकरे और रजत दलाल 'बिग बॉस' के फिनाले तक पहुंच चुके हैं। हालांकि वे वहां जीत हासिल करने में नाकाम रहे थे। लेकिन अब ये देखना दिलचस्प रहेगा कि "द 50' में उनकी किस्मत चमकती है या नहीं।

19 फरवरी को शूट होगा फिनाले

'द 50' (The 50) का फिनाले 19 फरवरी को शूट होगा। हालांकि टीवी पर इसका प्रीमियर कब होगा, इससे पर्दा उठना बाकी है। बता दें कि इस शो में प्रिंस नरूला, करण पटेल, अरबाज पटेल, निक्की तंबोली, रिद्धिमा पंडित, रिद्धी डोगरा, युविका चौधरी और कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स ने भी कदम रखा था।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article