टीवी मसाला

The 50: पति अपूर्वा पडगांवकर से अलग रहती हैं Divya Agarwal, पोल खोलते हुए भव्या- भीख मांगती है लोगों से...

The 50 Divya Agarwal Living Separately From Husband: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' में कंटेस्टेंट्स के बीच आए दिन झगड़े देखने को मिल रहे हैं। वहीं इन झगड़ों के बीच उनकी निजी जिंदगी की बातें भी सामने आनी शुरू हो गई हैं। हाल ही में भव्या सिंह ने बताया है कि दिव्या अग्रवाल अपने पति से अलग रहती हैं।

Image

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

The 50 Divya Agarwal Living Separately From Husband: टीवी के पॉपुलर शो 'द 50' में गेम का रुख दिन पर दिन और दिलचस्प होता जा रहा है। वहीं कंटेस्टेंट्स भी लायन के महल में रहकर गेम में डटे रहने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। लेकिन 'द 50' में कंटेस्टेंट्स के बीच खूब तकरार भी देखने को मिल रही है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स तकरार में एक-दूजे पर हाथ उठा बैठते हैं तो वहीं कुछ को निजी जिंदगी की पर्चियां खोलते हुए देखा गया है। बीते दिन 'द 50' में दिव्या अग्रवाल ((Divya Agarwal) और भव्या सिंह (Bhavya Singh) का झगड़ा हुआ, जिसमें भव्या ने न केवल दिव्या की निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें खोलकर रख दीं। बल्कि ये भी कहा कि इसे मैं बर्बाद करके जाऊंगी। भव्या सिंह ने बताया कि दिव्या अग्रवाल अपने पति से अलग रहती हैं।

दिव्या अग्रवाल ((Divya Agarwal) और भव्या सिंह (Bhavya Singh) की तकरार टास्क के बाद शुरू हुई। जब वॉशरूम में मौजूद दिव्या ने भव्या से टिशू पेपर मांगा, लेकिन भव्या ने उन्हें देने से इंकार कर दिया। भव्या सिंह का कहना था कि उन्हें दिव्या अग्रवाल की टोन बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। जहां एक तरफ दिव्या अग्रवाल, रिद्धी डोगरा के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं तो वहीं भव्या सिंह ने महल के बाहर सपना चौधरी संग बातचीत में एक्ट्रेस पर भड़ास निकालनी शुरू कर दी। भव्या सिंह ने दिव्या अग्रवाल के बारे में कहा, "ये इतनी फेक लड़की है। कोई हैरानी नहीं है कि लोग इसे गोल्ड डिगर कहते हैं। मैंने इसे पॉडकास्ट पर पूछा था कि आप कोई रियलिटी शो करोगे? तो कहती कि नहीं मैं 'बिग बॉस' जीत चुकी हूं। अरे क्या उखाड़ लिया तुमने, पीआर कराकर, सपॉटिंग कराके थोड़ा दिख जाती हो। तुमने कुछ नहीं किया है जिंदगी में, नकली औरत। हम सबके साथ फेक कर रही है।"

पति से अलग रहती हैं दिव्या अग्रवाल

भव्या सिंह (Bhavya Singh) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने 'द 50' में दिव्या अग्रवाल ((Divya Agarwal) के बारे में बात करते हुए कहा, "दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर पर पूठे थे और मैंने फोड़े थे। आज तक मैंने कभी नहीं बोली वो चीज और पॉडकास्ट पर भी नहीं कहा। शायद कभी बोलूंगी भी नहीं क्योंकि वो इनका आपसी पारिवारिक मामला है। लेकिन मुझे इसमें शामिल कर दिया था इन्होंने। भीख मांगती है ये लोगों से मुंबई में कि मुझसे मिल लो, मेरे घर आ जाओ। अपने पति से अलग रहती है।" भव्या सिंह ने सिद्धार्थ भारद्वाज संग बातचीत में दिव्या अग्रवाल के लिए कहा, "इसको तो तबाह करके जाऊंगी मैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article