टीवी मसाला

करण पटेल के हाथ पर दिखा 'अल्लाह' टैटू, सोशल मीडिया पर मच गया तहलका

Karan Patel trolled: न्यू रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। इस बीच करण पटेल की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर लोग भड़क गए हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- karan patel instagram

Karan Patel trolled: न्यू रियलिटी शो 'द 50' इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। इस शो को लोग काफी प्यार दे रहे हैं। बिग बॉस की तरह ही ये शो भी काफी जबरदस्त है। शो में हर रोज कुछ न कुछ नया बवाल हो रहा है। शो में रजत दलाल से लेकर करण पटेल पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में करण पटेल ने शो को छोड़ दिया था। हालांकि ऐसी खबरें सामने आई थी कि वो शो में वापसी कर सकती है। इस बीच करण पटेल की एक तस्वीर सामने आई है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में वायरल हो रही है। इस फोटो को देखकर लोग भड़क गए हैं।

ट्रोल हो रहे हैं करण पटेल

टीवी अभिनेता करण पटेल इन दिनों कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो 'द 50' में सबसे ज्यादा चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो 1 फरवरी को शुरू हुआ था और करण शुरुआत से ही प्रमुख कंटेस्टेंट रहे हैं। लेकिन अब वे अचानक शो से बाहर होने की खबरों से सुर्खियों में हैं। इसके अलावा करण पटेल के अनोखे टैटू भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। शो से एक फोटो तेजी से फैल रही है, जिसमें उनके हाथ पर 'अल्लाह' का टैटू साफ दिख रहा है। बता दें कि करण ने ये टैटू कई साल पहले बनवाए थे। इस टैटू की वजह से करण को लोग काफी ज्यादा ट्रोल कर रहे हैं।

करण पटेल ने इन शोज में मचाया धमाल

एक्टर करण पटेल ने टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के रमन भल्ला का रोल निभाया था। वहीं एक्टर ने 'कसौटी जिंदगी के' में ऋषभ बजाज का रोल निभाकर सभी का दिल जीत लिया था। उन्होंने रियलिटी शो नच बलिए 3, झलक दिखला जा 6 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10 में भी भाग लिया। करण पटेल की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेकरार रहते हैं। करण पटेल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। करण पटेल का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article