टीवी मसाला

Tejasswi Prakash-Karan Kundrra की सगाई से हुई Anusha Dandekar को जलन? पोस्ट शेयर कर निकाला दिल का गुबार

Anusha Dandekar Break Silence On Her Cryptic Post: तेजस्वी प्रकाश को करण कुंद्रा ने घुटने पर बैठकर प्रपोज किया था, जिसके बाद अनुषा दांडेकर का पोस्ट तेजी से वायलल हुआ। लेकिन अब इस पोस्ट पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

अनुषा दांडेकर ने क्रिप्टिक पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Anusha Dandekar Break Silence On Her Cryptic Post: टीवी के पॉपुलर एक्टर करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। करण कुंद्रा ने 'देसी ब्लिंग' शो में अपनी गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश को घुटने पर बैठकर प्रपोज किया था। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की सगाई देख फैंस की खुशी भी सातवें आसमान पर है। लेकिन उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) की एक क्रिप्टिक पोस्ट खूब वायरल हुई थी। इस पोस्ट में अनुषा दांडेकर ने लिखा था, "मैं भगवान का शुक्र अदा करती हूं।" लेकिन अनुषा की इस पोस्ट को लोगों ने करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश (Karan Kundrra-Tejasswi Prakash) की सगाई से जोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि अब इस मामले पर अनुषा दांडेकर ने चुप्पी तोड़ी है। यह भी पढ़ें: Tejasswi Prakash-Karan Kundrra ने प्रपोजल के बाद शुरू कर दी बेबी प्लानिंग? सरेआम बोलीं- अनप्लान्ड ही करेंगे...

    अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) ने इंस्टाग्राम पर एक और स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने साफ किया कि वह अपने कारणों से भगवान का शुक्रिया कर रही थीं, लेकिन लोगों ने इसे किसी और से ही जोड़ना शुरू कर दिया। अनुषा दांडेकर ने लिखा, "हे भगवान! साफ तौर पर आप लोगों को नहीं पता, खासकर आर्टिकल्स। जब मैं किसी खास चीज के बारे में बात करती हूं तो मैं बोलती हूं। अगर मैं अपने ही वजहों से भगवान का शुक्रिया अदा कर रही हूं, तो भी आप लोग इसे उस चीज से जोड़ देते हैं और उसके बाद मेरे पास आते हैं, अपनी ही अटकलों के लिए।" यह भी पढ़ें: करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश का रोमांटिक अवतार देख एक्स GF Anusha Dandekar ने किया ऐसा पोस्ट!! इंटरनेट पर मच गया हलचल
    anusha dandekar

    फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

      अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने पोस्ट में आगे लिखा, "और सभी क्यूट मैसेज के लिए, मैंने सभी देखे और मैं सहमत हूं। अब आप लोगों ने जो कुछ भी मेरे लिए लिखा था वो आप अटकलें लगा सकते हैं। आप सभी को ढेर सारा प्यार।" बता दें कि अनुषा दांडेकर और करण कुंद्रा ने एक-दूजे को करीब 3 सालों तक डेट किया था। लेकिन 2020 में करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर का ब्रेकअप हो गया।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article