टीवी मसाला

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश का रोमांटिक अवतार देख एक्स GF Anusha Dandekar ने किया ऐसा पोस्ट!! इंटरनेट पर मच गया हलचल

Anusha Dandekar Post: हाल ही में करण कुंद्रा ने तेजस्वी को प्रपोज किया है। इस दौरान का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इस बीच करण की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर का एक इंस्टाग्राम स्टोरी वायरल हो रहा है।

Image

अनुषा दांडेकर ने करण कुंद्रा को मारा ताना (pic credit-instagram)

Anusha Dandekar Post: टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दोनों एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। तेजस्वी और करण की लव स्टोरी बिग बॉस 15 में शुरू हुई थी। इतने सालों बाद भी दोनों साथ में है। हाल ही में करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया है। इस दौरान का वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इस बीच करण की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर (Anusha Dandekar) का एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें-Laughter Chefs 3 के सेट पर Tejasswi Prakash ने फ्लॉन्ट की अपनी डायमंड रिंग, Karan Kundrra संग जल्द करेंगी शादी?

Anusha Dandekar post

अनुषा दांडेकर ने किया पोस्ट (pic credit-instagram)

अनुषा दांडेकर ने किया पोस्ट

करण कुंद्रा ने हाल ही में शो देसी ब्लिंग में तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। फैंस इस खास पल को काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच करण की एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा दांडेकर का एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट भी चर्चा में आ गया। करण और तेजस्वी के प्रपोजल वाले वीडियो वायरल होने के कुछ समय बाद अनुषा दांडेकर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'आई एम थैंकिंग गॉड!!! #iykyk।' उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि उनका इशारा करण और तेजस्वी की तरफ था। कुछ ही मिनटों में लोगों ने इस पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल कर दिए।

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी

सोशल मीडिया पर भी इस पोस्ट को लेकर काफी चर्चा हुई। एक यूजर ने लिखा, 'करण कुंद्रा के प्रपोजल के बाद अनुषा दांडेकर का रिएक्शन।' वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि आखिर अनुषा अब भी करण को लेकर इतना रिएक्ट क्यों कर रही हैं। करण और तेजस्वी के फैंस, जिन्हें लोग तेजरन कहते हैं, अनुषा की इस पोस्ट से काफी नाराज नजर आए। कई लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि किसी के खास दिन पर इस तरह का पोस्ट करना गलत है। बता दें कि करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर ने साल 2015 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। दोनों टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। मालूम हो कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश अक्सर अपने फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article