टीवी मसाला

TMKOC: गोकुलधाम की रौनक बढ़ाने वापिस आ रही हैं दयाबेन, बेटे टप्पू ने दी सबसे बड़ी खुशखबरी

TMKOC Dayaben: सब टीवी का धमाकेदार शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में टप्पू ने खुशखबरी दी कि उसकी मम्मी यानी दयाबेन जल्द लौट रही है। खबर सामने आते ही दर्शक खुशी से झूम उठे हैं।

Image

Image Source: sony liv

TMKOC Dayaben Return: दिलीप जोशी स्टारर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले 17 सालों से छोटे परदे पर धमाल मचा रहा है। इस शो ने दुनिया से लेकर विदेश के हर कोने में अपनी जगह बनाई। आज 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की गिनती टॉप इंडियन शोज की लिस्ट में होती है। पिछले कई हफ्तों से ये शो टीआरपी लिस्ट में गदर काट रहा है। बीते हफ्ते सामने आई टीआरपी लिस्ट में शो ने पांचवें स्थान पर अपनी जगह बनाई। अब इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है कि कहानी में दयाबेन की एंट्री होने वाली है। इस बार ये खुद गुड न्यूज टप्पू ने शो के एपिसोड में दी। पढिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में टप्पू सेना 'गोकुलधाम प्रीमियर लीग' का आयोजन करने वाली है। ऐसे में टप्पू इस एपिसोड में कहता है, 'मेरी मम्मी (दयाबेन) जल्द ही गोकुलधाम वापिस आने वाले हैं।' ऐसे में सोनू ने कहा कि क्या सच में दया आंटी वापिस लौट रही हैं फिर तो सोसाइटी की रौनक बढ़ जाएगी। दयाबेन की मीठी चहक से सबकुछ बदलने वाला है। आखिरी में टप्पू कहता है कि एक बार मम्मी लौट आए फिर गोकुलधाम प्रीमियर लीग' का मजा और बढ़ जाएगा। इस एपिसोड को देखने के बाद जनता के बीच दयाबेन की एंट्री को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अब 'गोकुलधाम प्रीमियर लीग' कब होगा और कब दयाबेन वापिस इस दिन का इंतजार सभी को रहेगा।

अभी हाल ही में शो के फेमस किरदार अय्यर से पूछा गया कि कब दयाबेन लौटेंगी? जवान में अय्यर का किरदार निभा रहे तनुज महाशब्दे कहते हैं, 'दया भाभी के कमबैक का मुद्दा अब सांसद में उठना चाहिए। मुझे नहीं पता वे कब लौटेंगी और इस बात का जवाब तो असित मोदी ही दे सकते हैं।' बता दें काफी समय से खबरें उड़ रही है कि प्रोड्यूसर असित मोदी नई दयाबेन की तलाश में हैं। एक बात साफ हो चुकी है कि दिशा वकानी अब कभी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नहीं लौटने वाली। शादी के बाद से ही दिशा ने टीवी दुनिया से दूरी बना ली थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article