टीवी मसाला

TMKOC: पलक सिंधवानी और असित मोदी के बीच सुलझ गईं सारी परेशानियां, प्रोडक्शन हाउस ने जारी किया स्टेटमेंट

TMKOC VS Palak Sindhwani: साल 2024 में शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के मेकर्स पर एक्ट्रेस पलक सिंधवानी ने मानसिक उत्पीड़न और भुगतान न करने का आरोप लगाया था। अब ऐसे में करीब एक साल बाद पलक और शो के प्रोडक्शन हाउस के बीच सारे मतभेत खत्म हो चुके हैं।

Image

TMKOC VS Palak Sindhwani

TMKOC VS Palak Sindhwani: दिलीप जोशी स्टारर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' अक्सर अपनी कहानी और कलाकारों की मेकर्स संग कंट्रोवर्सी के चलते सुर्खियों में रहता है। इस शो में सोनू भिड़े का किरदार निभा चुकीं पलक सिंधवानी और प्रोडक्शन हाउस के बीच बीते साल से चल रहे मतभेतों को लेकर खबर सामने आई है। असित मोदी के प्रोडक्शन हाउस नीला फिल्म प्रोडक्शन ने बयान जारी किया है जिसमें बताया गया की उनके और पलक सिंधवानी के बीच चल रहा विवाद अब सुलझ गया है। सालों के आरोप-प्रत्यारोप, कानूनी दांव-पेंच जैसे कई चीजें अब सेटल हो गई हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए क्या है ये पूरी खबर।

साल 2024 में टीवी एक्ट्रेस पलक सिंधवानी (Palak Sindhwani) ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) को अलविदा कह दिया था। पाँच सालों तक पलक ने शो में सोनू भिड़े का किरदार निभाया था। शो छोड़ने के विवाद तब शुरू जब पलक ने शो के मेकर्स पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि एक्ट्रेस को 12 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया गया। सिर्फ यही नहीं पलक ने टीम पर 21 लाख रुपये का बकाया रोकने और मानसिक उत्पीड़न का भी आरोंप लगाया। पलक का कहना था कि सेट का माहोल इतना खराब था की उनकी मानसिक और शारीरिक हालत पर असर पड़ा। खुलासे होते ही ये एक टीवी की बड़ी कंट्रोवर्सी बन गई थी। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर 27 वर्षीय पलक सिंधवानी ने ऐसे आरोप लगाए जिसे सुन सभी शॉक रह गए। हालांकि अब करीब एक साल बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो चुका है।

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोडक्शन हाउस ने बयान जारी करते हुए लिखा, 'नीला फिल्म प्रोडक्शंस यह बताना चाहता है कि कंपनी और पलक सिंधवानी के बीच सभी मामले ढंग से सुलझ गए हैं। बेस्ट ऑफ लक। नीला फिल्म प्रोडक्शंस ने कई कलाकारों और क्रिएटिव आर्टिस्ट को टीवी इंडस्ट्री में आगे बढ़ने और हिट करियर के लिए मदद की है। पिछले कुछ सालों में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के किरदार घर-घर में जाने-पहचाने नाम बन गए हैं और देश भर के दर्शकों द्वारा पसंद किए जाते हैं।'

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article