टीवी मसाला

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah से 17 सालों बाद अचानक गायब हुए बबीता जी और अय्यर, जेठालाल को भी किया किनारे

Babita JI, Iyer And Jethalal Missing From Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के चर्चित और धमाकेदार शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से बीते कई दिनों से जेठालाल, बबीता जी और अय्यर गायब हैं। ऐसे में उन्हें लेकर अटकलें लगने लगी हैं कि कहीं उन्होंने शो तो नहीं छोड़ दिया है।

Image

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अलविदा कह गए जेठालाल, बबीता जी और अय्यर

Babita JI, Iyer And Jethalal Missing From Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी के चर्चित और धमाकेदार शो "तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल खूब जीता है। 2008 से ही 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी की दुनिया में धाक जमाकर बैठा हुआ है। आज भी लोग इसे बहुत ही उत्साह के साथ देखते हैं। ये टीवी का ऐसा सीरियल है, जिसकी कहानी और किरदार लोगों के दिलों-दिमाग पर छाई हुई है। एक-एक किरदार दर्शकों को खूब पसंद है। लेकिन "तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बीते कई दिनों से शो के कुछ कलाकार गायब दिख रहे हैं। शो की शान कहे जाने वाले जेठालाल तो गायब हैं ही, साथ ही बबीता जी और अय्यर का भी कोई पता नहीं है। ऐसे में अटकलें लगने लगीं कि कहीं उन तीनों ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को अचानक अलविदा तो नहीं कह दिया है।

"तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में जेठालाल, बबीता जी और अय्यर के नजर न आने पर लोगों के बीच खलबली मच गई और सबने तरह-तरह की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। लेकिन शो से जुड़े सूत्रों ने एबीपी के साथ बात करते हुए बताया कि वे लोग अभी भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बने हुए हैं। शो से जुड़े सूत्रों का कहना है कि स्टोरी लाइन के मुताबिक, बबीता जी और अय्यर घूमने के लिए महाबलेश्वर गए हुए हैं, जिससे शो में वे बिल्कुल भी नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जेठालाल बिजनेस ट्रिप पर गया हुआ है।

बता दें कि "तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) से कई किरदार गायब हो चुके हैं, जिनकी कमी आज भी लोगों को काफी ज्यादा खलती है। इसमें नट्टू काका से लेकर दयाबेन तक शामिल हैं। दर्शक आज भी दयाबेन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article