TMKOC Actress Approached For Bigg Boss 19: कलर्स टीवी का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की जब से शुरू होने की खबर सामने आई है तब ये चर्चा का विषय बना है। हर जगह सिर्फ नए सीजन को लेकर बातचीत हो रही है। जल्द ही 'बिग बॉस 19' छोटे परदे पर दस्तक देगा जिसके लिए जनता काफी उत्सुक नजर आ रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि नए सीजन को लेकर मेकर्स ने तैयारी शुरू कर दी है। कुछ देर पहले खबर सामने आई कि शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' फेम एक्ट्रेस को 'बिग बॉस 19' ऑफर किया गया है।
मनोरंजन गलियारों से उड़ती-उड़ती खबर सामने आई है कि शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम मुनमुन दत्ता को 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) ऑफर हुआ है। बबीता जी के किरदार से घर-घर मशहूर हुईं एक्ट्रेस को सलमान खान के शो का हिस्सा बनने के लिए एक बार फिर अप्रोच किया गया। पिछले कई सीजन से मेकर्स मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) को शो में लाने के लिए ऑफर भेजते हैं। हालांकि मुनमुन ऑफर को बिना कुछ देरी किए ठुकरा देती हैं। अभी तक इन रुमर्स पर मेकर्स और मुनमुन की तरफ से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या मुनमुन शो में नजर आएंगी या नहीं।
अब तक राम और गौतमी कपूर, अपूर्वा मुखीजा, विक्रम सिंह चौहान, हर्षित अरोड़ा जैसे कई स्टार्स को 'बिग बॉस 19' ऑफर हो चुका है। खबरें हैं कि जल्द ही सलमान खान प्रोमो के लिए शूटिंग शुरू करेंगे। मेकर्स इस बार सिर्फ बॉलीवुड और टीवी कलाकारों को ही घर में आने का मौका देंगे। क्या ये सीजन लोगों का दिल जीत पाएगा या नहीं ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
