टीवी मसाला

TMKOC: सेट पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगे 'बाघा', घबराकर असित मोदी ने रुकवाई शूटिंग; जानें वजह

TMKOC Bagha Aka Tanmay Vekaria Started Crying: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' स्टार तन्मय वेकारिया हाल ही में सेट पर फूट-फूटकर रोने लगे। उन्हें देख शूटिंग को बीच में ही रुकवा दिया गया।

Image

शूटिंग के बीच फूट-फूटकर रोते दिखे तन्मय वेकारिया

TMTMKOC Bagha Aka Tanmay Vekaria Started Crying: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से टीवी पर राज कर रहा है। इसका हर एक किरदार दर्शकों को खूब प्यारा है। लेकिन हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के सेट पर कुछ ऐसा हुआ कि घबराकर प्रोड्यूसर असित मोदी ने बीच में ही शूटिंग रुकवा दी। इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस को भी हैरान करके रख दिया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में Sunil Grover ने त्यागी लग्जरी लाइफ, फुटपाथ पर सोते दिखे एक्टर; वायरल हुआ वीडियो

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) के बाघा यानी तन्मय वेकारिया सेट पर शूटिंग करते हुए अचानक रोने लगे। तन्मय वेकारिया अपनी और बावरी की प्रेम कहानी से जुड़ा एक सीन शूट कर रहे थे। लेकिन जैसे ही शूटिंग शुरू होती है, तन्मय वेकारिया भावुक हो जाते हैं और फूट-फूटकर रोने लगते हैं। ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, तन्मय वेकारिया को शूटिंग के बीच अचानक रोता देख टीम भी हैरान रह गई और हर किसी के मन में सवाल उठने लगा कि आखिर तन्मय को क्या हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Tejasswi Prakash को प्रपोज करने से पहले Karan Kundrra ने ली पेरेंट्स की राय, हुए ट्रोल तो दिया मुंहतोड़ जवाब

      TMKOC के Tanmay Vekaria मां को याद कर हुए भावुक

      TMKOC के Tanmay Vekaria मां को याद कर हुए भावुक

      आखिर क्यों रो पड़े तन्मय वेकारिया

      बता दें कि 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम तन्मय वेकारिया को शूटिंग के बीच ही मांग की याद आ गई थी। उनकी मां का बीते साल अक्टूबर में निधन हो गया है। तन्मय वेकारिया की मां को उनका बाघा का किरदार बेहद पसंद था। वहीं इन दिनों सीरियल में भी पूरा ट्रैक बाघा और बावरी की प्रेम कहानी पर केंद्रित है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। लेकिन बाखा को मिल रहे इतने प्यार को देखने के लिए उनकी मां इस दुनिया में मौजूद नहीं हैं। ऐसे में तन्मय वेकारिया उन्हें याद कर भावुक हो गए। एक्टर ने बताया कि वह बाघा से जुड़े हर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करती थीं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article