Sunil Grover Sleeps At Footpath: मशहूर एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सुनील ग्रोवर ने गुत्थी बनकर जमकर लाइमलाइट बटोरी थी। उन्होंने 'द कपिल शर्मा शो' में तो अपनी एक्टिंग का जबरदस्त उदाहरण दिया ही, वहीं कई फिल्मों और सीरीज में भी जबरदस्त किरदार निभाए। लेकिन इन सबके बाद भी सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने अपनी सादगी बिल्कुल भी नहीं छोड़ी। हाल ही में सुनील ग्रोवर का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लग्जरी लाइफ और फेम को किनारे रख फुटपाथ पर सोते हुए नजर आए। सुनील ग्रोवर का ये वीडियो देखते ही देखते सुर्खियों में आ गया। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Whatt!! सुनील ग्रोवर की कमाई से दो गुना ज्यादा टैक्स देते हैं Kapil Sharma, आंकड़े जान उड़ेंगे होश

Sunil Grover ने गुत्थी बनकर बटोरी लाइमलाइट
सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) का ये वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, "क्या बंदा है यार, सलाम है सर आपको।" दूसरे यूजर ने लिखा, "धन और वैभव के रहते अहंकार की शून्यता का जबरदस्त उदाहरण।" तीसरे यूजर ने लिखा, "कमाल का इंसान है यार।" बता दें कि सुनील ग्रोवर ने अपना एक्टिंग डेब्यू 'चला लल्लन हीरो बनने' से किया था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फेम 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी बनकर मिला। सुनील ग्रोवर ने कई बॉलीवुड मूवीज में भी हाथ आजमाया, जिसमें 'भारत', 'जवान' और 'गब्बर इज बैक' जैसी फिल्में शामिल हैं।
