Karan Kundrra On Trolling: करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल हैं। करण और तेजस्वी की लव स्टोरी बिग बॉस 15 से शुरू हुई थी, लेकिन कुछ समय पहले ही करण ने तेजस्वी को प्रपोज किया था। करण कुंद्रा (Karan Kundrra) ने अपने लेडीलव तेजस्वी को रॉयल अंदाज में देसी ब्लिंग में प्रपोज करते हुए रिंग पहनाई थी। इसके बाद ही करण ने खुलासा किया था कि उन्होंने तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज करने से पहले अपने माता-पिता से सलाह ली थी। अब करण अपने इस बयान और कदम पर ट्रोल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि करण को प्रपोजल से पहले सलाह नहीं लेनी थी। ट्रोलिंग पर करण ने भी चुप्पी तोड़ी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: '15 करोड़ में दुबई के शेख संग सोने को तैयार...' Apoorva Mukhija के बयान पर बवाल, मांगनी पड़ी माफी)
करण कुंद्रा ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
करण कुंद्रा ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के शो में एंट्री मारी। इस मौके पर उन्होंने अपने बयान पर मिल रही आलचोना का जवाब दिया। करण ने कहा, 'अग आप अपने माता-पिता से नहीं पूछोगे, बड़े भाई से नहीं पूछोगे को किससे पूछोगे? जितने भी लोग बोल रहे हैं कि माता-पिता की सलाह नहीं लेनी चाहिए, उन पर लानत है। ये बहुत ही शर्म की बात है कि कुछ लोग समझते हैं कि आपका फ्यूचर हसबैंड पैरेंट्स की परवाह छोड़ दे या उसकी राय लेना ही बंद कर दे। वो माता-पिता हैं और उन्होंने ही पाल-पोसकर बड़ा किया है। किसी इंसान के आने से आप अपने पैरेंट्स की पोजिशन नहीं भूल सकते हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में Sunil Grover ने त्यागी लग्जरी लाइफ, फुटपाथ पर सोते दिखे एक्टर; वायरल हुआ वीडियो)
tejasswi prakash-karan kundrra (photo credit- instagram)
