टीवी मसाला

'वो दोनों बहुत जल्दी प्यार में पड़ गए थे' सुशांत-अंकिता के रिश्ते पर Suwati Anand का रिएक्शन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 20, 2026, 08:37 AM IST

Suwati Anand on Sushant Singh Rajput-Ankita Lokhande Affair: एक्ट्रेस स्वाति आनंद (Suwati Anand) ने अभी हाल ही में टेली टॉक/जूम को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सुशांत-अंकिता के रिश्ते पर कहा कि...

Image

स्वाति आनंद ने किया बड़ा खुलासा (Image Source: Tellytalk/ Chat GPT/ IMDb)

Suwati Anand on Sushant Singh Rajput-Ankita Lokhande Affair: टीवी की फेमस एक्ट्रेस स्वाति आनंद (Suwati Anand) इन दिनों अपने शोज के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई है। स्वाति आनंद की पर्सनल लाइफ को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी स्वाति आनंद की तस्वीर वायरल हो जाती है, तो कभी एक्ट्रेस के बयान से सोशल मीडिया पर हलचल मच जाती है। इन सब के बीच स्वाति आनंद का नया इंटरव्यू सामने आया है। टेली टॉक/जूम से बातचीत के दौरान स्वाति आनंद ने सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) के रिलेशनशिप से जुड़ा एक किस्सा बताया है।

स्वाति आनंद ने सुशांत-अंकिता के रिश्ते पर कही ये बात

स्वाति आनंद ने Zoom/ Telly को दिए इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के रिश्ते से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा बताया। उन्होंने कहा, 'सुशांत और अंकिता को बहुत जल्दी प्यार हो गया था। सुशांत जून के आखिर में पवित्र रिश्ता से जुड़े थे और सितंबर में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। हमें भी हैरानी हुई थी कि दोनों इतनी जल्दी प्यार में पड़ गए। सितंबर में ही दोनों साथ रहने लगे थे। दोनों बहुत प्यारे लगते थे। उन्होंने फ्लैट खरीदा, कार खरीदी और दूसरी चीजें भी लीं। उन्होंने कभी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं। उन्होंने बहुत जल्दी हम सबको बता दिया था कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं।' स्वाति ने आगे कहा, 'दोनों छोटी-छोटी बातों पर झगड़ते थे, लेकिन जल्दी ही सब ठीक भी कर लेते थे। सुशांत और अंकिता एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे।'

'पवित्र रिश्ता' में कैसे हुई एंट्री?

जब उनसे पवित्र रिश्ता में ग्रे शेड वाला किरदार निभाने के बारे में पूछा गया तो स्वाति ने कहा कि मंजूषा पूरी तरह नेगेटिव किरदार नहीं थी। उन्होंने बताया, 'मुझे पवित्र रिश्ता के लिए बालाजी से कॉल आया था। कहानी सुनाते समय एकता कपूर मैम ने मुझसे कहा था कि मेरा किरदार नेगेटिव नहीं है। ये एक अलग तरह का किरदार था, जिसमें ग्रे शेड्स थे। मंजूषा के किरदार को फेमस बनाने का पूरा क्रेडिट मैं रविंद्र गौतम सर को देती हूं। मेरा एंट्री सीन 8 बार शूट किया गया था।' उन्होंने कहा आगे कहा, 'मुझे सभी की याद आती है। मुझे सविता प्रभुणे जी की बहुत याद आती है। वो मेरी मां जैसी बन गई हैं। वो मेरी मेंटर हैं। आज भी मैं पराग देसाई, अंकिता लोखंडे और बाकी कलाकारों के कॉन्टेक्ट में हूं। मैंने इस शो में साढ़े चार साल काम किया था। हम 24 घंटे साथ रहते थे।'

सुशांत सिंह राजपूत केस स्वाति का रिएक्शन

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में CBI ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की थी। रिपोर्ट में कहा गया कि एक्टर की मौत आत्महत्या से हुई थी और किसी साजिश या गड़बड़ी के सबूत नहीं मिले। इस पर स्वाति आनंद ने कहा, 'मैं आज भी ये मान नहीं पाती कि वो आत्महत्या कर सकते हैं। वो बहुत अलग इंसान थे। उनके पास इतना काम था। CBI की क्लोजर रिपोर्ट मेरी समझ से बाहर है।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article