टीवी मसाला

Exclusive: पराग त्यागी की ऑनस्क्रीन पत्नी ने शेफाली संग हुई आखिरी बातचीत से उठाया पर्दा, बोलीं- हम मिलने वाले थे

Exclusive Swati Anand On Last Conversation With Shefali Jariwala: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस स्वाति आनंद इन दिनों 'मन्नत' में नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने टेली टॉक/ जूम को दिये इंटरव्यू में शेफाली जरीवाला के सिलसिले में बात की। स्वाति ने एक्ट्रेस संग हुई आखिरी बातचीत से भी पर्दा उठाया।

Image

फोटो क्रेडिट - जूम एक्सक्लूसिव/शेफाली जरीवाला इंस्टाग्राम

Exclusive Swati Anand On Last Conversation With Shefali Jariwala: टीवी और बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त पहचान बनाने वाली शेफाली जरीवाला अब दुनिया में नहीं रहीं। बीती 27 जून को शेफाली जरीवाला का निधन हो गया था। उनकी आकस्मिक मौत से परिवार और इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि फैंस भी सहम गए थे। आज भी लोग शेफाली जरीवाला के निधन से नहीं उबर पाए हैं। शेफाली जरीवाला के निधन के सिलसिले में हाल ही में पराग त्यागी की ऑनस्क्रीन पत्नी स्वाति आनंद (Swati Anand) ने टेली टॉक/जूम संग बातचीत की। स्वाति आनंद ने अपनी और शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) की आखिरी बातचीत से भी पर्दा उठाया। उन्होंने शेफाली और पराग की शादी के सिलसिले में भी बातें कीं।

स्वाति आनंद (Swati Anand) ने इंटरव्यू में बताया कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) कुछ वक्त पहले उज्जैन गई थीं। उन्होंने इस बारे में कहा, "शेफाली उज्जैन गई थी। मैं वहीं से हूं। तो शेफाली और पराग ने कॉल किया था। वो हमारे घर गई और हमारी गाड़ी में बैठकर महाकालेश्वर मंदिर भी गई। हमने मिलने का भी सोचा और हमने प्लान भी किया था, लेकिन वो हुआ नहीं। मेरी भी शूटिंग चल रही थी मन्नत की। हम गणपति पे मिले थे। मिलना-जुलना तो था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कुछ हो जाएगा। मुझे तो अभी भी विश्वास नहीं है।"

तो इस तरह हुई थी शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी की शादी

स्वाति आनंद (Swati Anand) ने बताया कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) और पराग त्यागी की शादी बेहद कम लोगों में हुई थी और पराग अपनी पत्नी पर जान छिड़कते थे। स्वाति आनंद ने इस बारे में कहा, "मैंने पराग से बेहतरीन इंसान नहीं देखा है। बहुत भोले हैं और प्यारे हैं। पराग और शेफाली की शादी में बहुत कम लोग शामिल हुए थे। बहुत छोटी सी शादी थी। जगराता रखा था माता रानी का। मैं उसमें भी गई थी। हम हंसते थे पराग पर कि आप शेफाली के प्यार में इतने डूब गए कि हमें भूल गए।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article