टीवी मसाला

Exclusive: प्रिया मराठे के निधन पर भावुक हुईं ऑनस्क्रीन मां स्वाति आनंद, बोलीं- उसने बीमारी से हार नहीं मानी...

Exclusive Swati Anand Breaks Silence On Priya Marathe Death: हिंदी टीवी से लेकर मराठी टीवी और थिएटर में अपना नाम कमाने वाली एक्ट्रेस प्रिया मराठे का 38 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से ऑनस्क्रीन मां स्वाति आनंद भी भावुक हो गईं। एक्ट्रेस ने बताया कि प्रिया ने अपनी बीमारी से हार नहीं मानी थी।

Image

फोटो क्रेडिटज स्वाति आनंद, प्रिया मराठे इंस्टाग्राम

Exclusive Swati Anand Breaks Silence On Priya Marathe Death: हिंदी टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से सुर्खियां बटोरने वाली प्रिया मराठे ने 38 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। प्रिया मराठे बीते ढाई साल से कैंसर से जूझ रही थीं। एक्ट्रेस का इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती ही जा रही थी। प्रिया मराठे के निधन ने टीवी के कई सितारों को हैरान कर दिया है। उन्होंने 'पवित्र रिश्ता' के अलावा 'बड़े अच्छे लगते हैं' और 'कसम से' जैसे शोज में भी काम किया था। वहीं उनके निधन से ऑनस्क्रीन मां स्वाति आनंद (Swati Anand) भी भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि प्रिया मराठे की बीमारी के बारे में जानकर वे लोग टूट गए थे, लेकिन एक्ट्रेस ने हार नहीं मानी थी।

स्वाति आनंद (Swati Anand) ने प्रिया मराठे संग हुई मुलाकात का भी जिक्र किया। उन्होंने इस बारे में बात करते हुए कहा, "पहली बार वो मिली थी मुझसे 'कसम से' के सेट पर। शो में लीप आया था तो उसमें वो मेरी बेटी बनकर आई थी। इतनी सारी यादें हैं कि मैं बयां नहीं कर सकती और सारी ही बहुत अच्छी हैं। मतलब उस बच्ची ने अपनी जिंदगी में इतनी तरक्की की। मैं खुश थी कि इतने संघर्ष के बाद वो मशहूर हो गई थी, अच्छी जिंदगी बिता रही थी। अवॉर्ड्स ले रही थी। स्टार प्रवाह की बेस्ट एक्ट्रेस थी, घर ले लिया था, गाड़ी ले ली थी। इतनी तरक्की कर ली थी और मशहूर हो गई थी। मैं बहुत खुश थी उसके लिए।"

स्वाति आनंद (Swati Anand) ने बताया कि प्रिया मराठे की बीमारी के बारे में जानकर वे लोग टूट गए थे। स्वाति आनंद ने इस बारे में कहा, "हम टूट गए थे लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी थी। उसने कहा था कि स्वाति दी मैं हिम्मत से इस लड़ाई को लड़ूंगी। बस भगवान से प्रार्थना है कि वो जहां भी रहे, भगवान उसकी आत्मा को शांति दें। उसकी नई जिंदगी बहुत अच्छी हो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article