टीवी मसाला

Surbhi Jyoti ने मां बनने के बाद बेटी संग शेयर की पहली फोटो, बदली हुई जिंदगी का दिखाया खूबसूरत नजारा

Surbhi Jyoti Shared Photo With Daughter: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति मां बन गई हैं और अब एक्ट्रेस ने अपनी बेटी संग पहली तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ने अपनी बदली हुई लाइफ दिखाई है।

Image

surbhi jyoti (photo credit- instagram)

Surbhi Jyoti Shared Photo With Daughter: टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) क्यूट बेटी की मां बन गई हैं और इन दिनों अपनी मदरहुड जर्नी को एन्जॉय कर रही हैं। सुरभि ने मां बनने के बाद अपने पति संग बेटी की एक झलक दिखाई थी। एक्ट्रेस ने बेटी और पति के हाथ का फोटो शेयर करके फैंस को खुश कर दिया था और अब सुरभि ने फैंस को ट्रीट दिया है। एक्ट्रेस ने अपनी मदरहुड जर्नी की एक छोटी सी झलक दिखाई है, जिसमें उन्होंने बेटी संग पहली फोटो शेयर की है। इसके अलावा, एक्ट्रेस ने ये भी दिखाया है कि मां बनने के बाद उनके दिन कैसे कट रहे हैं? Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम Tanvi Thakkar पति Aditya Kapadia से हुईं अलग, शादी के 5 साल बाद तोड़ा रिश्ता

    सुरभि ज्योति ने बेटी संग शेयर की फोटोज

    सुरभि ज्योति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्रम अकाउंट पर ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं। सुरभि की पहली फोटो बेटी संग है, लेकिन इस फोटो में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का चेहरा पूरी तरह छिपाया है। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी को बाहों में लिया हुआ है और फोटो में अपनी पीठ दिखाई है। इसके बाद वाली फोटो में एक्ट्रेस खुद अपनी मां की बाहों में हैं और उनके पैर पर आराम कर रही हैं। इसके अलावा, एक फोटो में सुरभि ने अपने पति सुमित सूरी और बेटी की झलक दिखाई है। बाकी फोटोज में एक्ट्रेस ने पोस्टपार्टम में खाए जाने वाले लड्डू से लेकर बेटी की नेपी की झलक दिखाई है। सुरभि ने एक फोटो में बेटी की क्यूट उंगलियां दिखाई हैं, जिस पर नई स्किन आ रही हैं। 'शर्म आनी चाहिए', Prince Narula और Yuvika Chaudhary पर फूटा Rakhi Sawant का गुस्सा, तलाक को बताया 'ड्रामा'

      फोटोज पर फैंस का मिला प्यार

      इन फोटोज के साथ सुरभि ज्योति ने के साथ खास कैप्शन दिया, जो उनकी स्थिति को बताने वाला है। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, 'हाल-फिलहाल की ज़िंदगी।' इसके साथ एक्ट्रेस ने बुरी नजर का इमोजी भी बनाई। सुरभि की ये फोटोज फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इन पर भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।

      कब हुई सुरभि और सुमित की शादी

      सुरभि ज्योति और सुमित सुरी ने साल 2024 में शादी रचाई थी। दोनों ने अपनी शादी से पहले डेटिंग लाइफ को एन्जॉय किया और अब दोनों अपनी पेरेंटिंग जर्नी को एन्जॉय कर रहे हैं। सुरभि और सुमित 13 जून 2026 को मां-पापा बने हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article