टीवी मसाला

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin फेम Tanvi Thakkar पति Aditya Kapadia से हुईं अलग, शादी के 5 साल बाद तोड़ा रिश्ता

Tanvi Thakkar And Aditya Kapadia Separation: टीवी इंडस्ट्री से एक नई शॉकिंग खबर सामने आई हैं। एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर और एक्टर आदित्य कपाड़िया ने अलग होने का फैसला लिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट कर ऐलान किया।

Image

tanvi thakkar- aditya kapadia (photo credit- instagram)

Tanvi Thakkar And Aditya Kapadia Separation: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल तन्वी ठक्कर (Tanvi Thakkar) और एक्टर आदित्य कपाड़िया (Aditya Kapadia) से जुड़ी एक शॉकिंग खबर सामने आई है। तन्वी और आदित्य इंडस्ट्री के स्टार कपल्स में से एक थे और दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद थी, लेकिन अब कपल के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। आदित्य और तन्वी ने अलग होने का ऐलान कर लिया है। तन्वी ने एक पोस्ट जारी किया है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने पति से अलग होने का ऐलान किया है और इस पल को खुद के लिए सबसे इमोशनल बताया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 'शर्म आनी चाहिए', Prince Narula और Yuvika Chaudhary पर फूटा Rakhi Sawant का गुस्सा, तलाक को बताया 'ड्रामा'

तन्वी ठाकुर हुईं पति से अलग

तन्वी ठक्कर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है और पति से अलग होने की बात कही है। तन्वी ने इस पोस्ट में बताया कि उन दोनों ने ये फैसला आपसी सहमति से लिया है। एक्ट्रेस ने पोस्ट में लिखा, 'पिछले कुछ महीनों में, कई लोगों ने मेरे व्यक्तिगत जीवन के बारे में चिंता और प्रश्न व्यक्त किए हैं। काफी सोच-विचार और विचार-विमर्श के बाद, आदित्य और मैंने अलग होने का फैसला किया है। यह हम दोनों के लिए एक भावुक फैसला रहा है, जिसे एक-दूसरे और हमारे परिवारों के प्रति बहुत देखभाल, सम्मान और विचार के साथ लिया गया है। यहां कोई नेगेटिविटी या ड्रामा नहीं है। सिर्फ इसमें शामिल सभी लोगों के लिए शांति और उपचार की आशा है। इस समय, मैं ईमानदारी से मीडिया, इंडस्ट्री के दोस्तों और शुभचिंतकों से हमारी प्राइवेसी का सम्मान करने और हमें वह स्पेस देने का अनुरोध करती हूं जिसकी हमें आवश्यकता है। आपकी समझदारी, दयालुता और समर्थन के लिए धन्यवाद।' टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: शो में होगी Gaurav Khanna की धांसू एंट्री, तलाक के बीच Akanksha Chamola से होगा आमना-सामना

कब हुई थी तन्वी और आदित्य की शादी

बता दें कि तन्वी ठक्कर और 'शाका लाका बूम-बूम' फेम अभिनेता आदित्य कपाडिया ने 16 फरवरी 2021 को मुंबई कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने इंटीमेट सेरेमनी में शादी की। कपल ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ने से पहले डेटिंग लाइफ के एन्जॉय किया था। दोनों की पहली मुलाकात 'एक दूसरे से करते हैं प्यार हम' सीरियल के सेट पर हुई थी। तन्वी और आदित्य साल 2023 में एक प्यारे बेटे के माता-पिता बने थे।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article