टीवी मसाला

'शर्म आनी चाहिए', Prince Narula और Yuvika Chaudhary पर फूटा Rakhi Sawant का गुस्सा, तलाक को बताया 'ड्रामा'

Rakhi Sawant On Yuvika Chaudhary And Prince Narula: स्टार कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी के तलाक की खबरें हैं। दावा है कि दोनों अलग होने वाले हैं। इस पर राखी सावंत ने रिएक्ट किया है।

Image

rakhi sawant On Yuvika Chaudhary And Prince Narula (instagram- instagram)

Rakhi Sawant On Yuvika Chaudhary And Prince Narula: स्टार कपल युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) और प्रिंस नरूला (Prince Narula) का रिश्ता एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। बीते काफी समय से दोनों के रिश्ते में खटपट की खबरें हैं, लेकिन दोनों के बीच सबकुछ ठीक होता हुआ नजर आया था। अब एक बार फिर युविका और प्रिंस के तलाक की खबरें शुरू हो गई हैं। दावा है कि दोनों जल्द ही तलाक का ऐलान कर सकते हैं और इन खबरों पर अब राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने अपनी भड़ास निकाली है। राखी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है और इसे ड्रामा बताया है। Lock Upp 2: शो में होगी Gaurav Khanna की धांसू एंट्री, तलाक के बीच Akanksha Chamola से होगा आमना-सामना

    प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की तलाक की खबरों पर भड़कीं राखी सावंत

    प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की खबरें चर्चा में हैं। प्रिंस और युविका ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है और इसी वजह से दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं है और दोनों तलाक ले सकते हैं। इस बारे में राखी सावंत से पूछा गया और राखी ने अपना गुस्सा जाहिर किया है। राखी ने तलाक को पब्लिकली स्टंट बताया है और एक ड्रामे का टैग दिया है। राखी सावंत ने प्रिंस और युविका के तलाक से जुड़े एक पोस्ट पर कमेंट किया है। इस पोस्ट में राखी ने लिखा, 'प्लीज, यह सारा ड्रामा और पब्लिसिटी स्टंट बंद करो। प्लीज, इसे रोक दो। आप दोनों की शादी हो चुकी है। भगवान आप पर कृपा बनाए रखे, लेकिन प्लीज ड्रामा बंद करो क्योंकि आप वायरल हो जाते हो। इसीलिए आप तलाक का ड्रामा कर रहे हो। आप लोगों को शर्म आनी चाहिए।' Urvashi Dholakia के बेटे की कार पर गिरा विशालकय पेड़, बाल बाल बचे Kshitij; कैसी है हालत?

      अलग होने की खबर पर क्या बोली थीं युविका चौधरी

      बता दें कि साल 2025 में भी युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के अलग होने की खबरें सामने आई थीं। दावा युविका ने ई-टाइम्स से बात करते हुए अलग होने की खबरों पर रिएक्ट करने से साफ मना कर दिया था। एक्ट्रेस ने तब कहा था कि वह इस पर कुछ नहीं बोलेंगी। प्रिंस इन चीजों को लेकर काफी इमोशनल है और इस तरह की अफवाहों का असर उन पर हमेशा पड़ता है और उन्हें नहीं लगता कि उन्हें कोई भी चीज क्लियर करने की जरूरत है। युविका काफी समय अपनी मां के घर रही थीं। इसकी वजह भी एक्ट्रेस ने बताई और कहा था कि घर में कंस्ट्रक्शन की वजह से वह अपनी मां के घर रह रही हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article