Taarak Mehta TV actor Sunil Holkar Death: टेलीविजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा के एक्टर का निधन हो गया है। TMKOC में काम कर चुके सुनील होलकर (Sunil Holkar) अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। मजह 40 साल की उम्र में लिवर सिरोसिस की वजह से सुनील होलकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अपनी कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले सुनील होलकर ने 13 जनवरी 2023 को आखिरी सांस ली। सुनील अपने पीछे माता-पिता, बीवी और दो बच्चे छोड़ गए हैं। इतनी कम उम्र में सुनील के निधन से उनका परिवार बिखर गया है।
टीवी अभिनेता सुनील होलकर काफी समय से लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। एक्टर का लास्ट मैसेज भी सामने आया है, जिसे मरने से पहले एक्टर ने अपने दोस्त के जरिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करवाया है। सुनील ने अलविदा कहने से पहले अपने चाहने वालों के लिए एक आखिरी मैसेज पोस्ट करवाया। जिसमें वो कह रहे हैं- 'दोस्तों यह सभी के लिए मेरा आखिरी मैसेज है, आपका यह दोस्त स्वर्ग में चला गया है। अगर मैंने कभी कुछ गलत कहा है या कोई गलती की है तो कृपया मुझे माफ कर दें, अलविदा!!! मैंने अपने दोस्त से इसे पोस्ट करने के लिए कहा था।'
सुनील होल्कर ने फिल्म 'मोरया' में शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपने अभिनय से प्रशंसकों के दिलों पर राज किया। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म 'साष्ठा पैठानी' में भी काम किया था। उन्होंने धारावाहिक मैडम सर, मिस्टर योगी से अपने अभिनय की छाप छोड़ी। सुनील ने कई वर्षों तक अशोक हांडे के चौरंग नाट्य संस्थान में काम किया है।
आपको बताते चलें सुनील होलकर ने तारक मेहता टीवी शो के अलावा मराठी इंडस्ट्री में भी काम किया था। वो फिल्म इंडस्ट्री के एक जाने-माने कलाकार थे। उन्होंने मंडली तुमच्यासथी के पान, लाउ का लाथ, सगला करुण भागले और गोष्टा एक पैठनिची में काम किया था।
