टीवी मसाला

Sumbul Touqeer Khan को गोद में लेकर नाचे राजीव अदातिया, प्रियंका चौधरी ने भी होली पार्टी में जमकर लगाए ठुमके

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 7, 2023, 03:03 PM IST

Sumbul Touqeer Khan in Holi Party: इस समय टीवी सितारों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स और फैंस तक हर कोई होली के रंग में डूबा हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर सुंबुल तौकीर खान का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडिया में राजीव अदातिया और प्रियंका चाहर चौधरी भी नजर आ रहे हैं।

Image

bigg boss contestants holi party

KEY HIGHLIGHTS
  • होली पार्टी में साथ में नाचे सुंबुल और प्रियंका।
  • राजीव अदातिया ने सुंबुल को गोद में उठाया।
  • सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है

Sumbul Touqeer Khan in Holi Party: होली का त्योहार देशभर में बड़ी धूमधाम के साथ मनया जा रहा है। इस समय टीवी सितारों से लेकर बॉलीवुड स्टार्स और फैंस तक हर कोई होली (Holi 2023) के रंग में डूबा हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) का डांस वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडिया में राजीव अदातिया और प्रियंका चाहर चौधरी भी नजर आ रहे हैं। टीवी सितारों की होली पार्टी में सुंबुल तौकीर खान जमकर नाचती नजर आ रही हैं। सुंबुल के साथ ही राजीव और प्रियंका भी कमर मटका रहे हैं। बिग बॉस कंटेस्टेंट का यह डांस वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में राजीव अदातिया, सुंबुल को गोद में उठाकर नाचने लगते हैं। होली के रंग में सितारे पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं। आइए इस धमाकेदार वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

होली पर जमकर नाचे राजीन और सुंबुल

होली पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हवा की तरह वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड के मशहूर गाने 'किसी डिस्को में जाएं' पर राजीव और सुंबुल नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के बीच नाचते-नाचते राजीन इतना एक्साइटेड हो जाते हैं कि सुंबुल को गोद में उठाकर ही डांस करने लगते हैं। इस बीच प्रियंका चाहर चौधरी भी नाचती हुई नजर आ रही है। इस तरह अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को होली के मजे लेते हुए देखना फैंस का काफी पसंद आ रहा है।

कई फैंस को सुंबुल और प्रियंका का एक साथ नाचना भी अच्छा लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'वाह बिग बॉस में दुश्मनी को भूलकर अब प्रियंका और सुंबुल एक साथ नाच रहे हैं, होली का असली मतलब यही है।'

सुंबुल के डांस की तारीफ

इसके साथ ही अब फैंस सुंबुल के डांस की भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सुंबुल के डांस के आगे हर कोई फेल है।' इसके अलावा कई और टीवी सितारों ने भी होली की अपने फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article