टीवी मसाला

Suman Indori: TRP में भट्टा बैठते ही निशाने पर आया अश्नूर कौर और जैन इमाम का शो, जल्द लग सकता है ताला

Ashnoor Kaur And Zain Imam Suman Indori Under Scanner Due To Low TRP: कलर्स टीवी के चर्चित शो 'सुमन इंदौरी' ने लोगों के दिलों में जगह बनाने की बहुत कोशिश की। लेकिन शो की टीआरपी बढ़ने का नाम नहीं ले रही है। ऐसे में ये सीरियल मेकर्स के निशाने पर आ गया है।

Image

'सुमन इंदौरी' पर लगेगा ताला?

Ashnoor Kaur And Zain Imam Suman Indori Under Scanner Due To Low TRP: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस अश्नूर कौर और एक्टर जैन इमामल स्टारर 'सुमन इंदौरी' ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। शो लोगों के दिलों में जगह बनाने के साथ-साथ टीआरपी लिस्ट में भी ऊपर उठने की बहुत कोशिश कर रहा है। लेकिन अभी तक 'सुमन इंदौरी' की ये कोशिशें नाकाम होती नजर आ रही हैं। हैरत की बात तो यह है कि लगातार प्रयासों के बाद भी विफल होने की वजह से 'सुमन इंदौरी' (Suman Indori) चैनल के निशाने पर आ गया है। अगर लगातार टीआरपी में ऐसी ही हालत रही तो चैनल जल्द ही अश्नूर कौर और जैन इमाम के 'सुमन इंदौरी' पर कैंची चला सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'सुमन इंदौरी' (Suman Indori) के साथ-साथ प्रणाली राठौड़ और आशय मिश्रा के 'दुर्गा' पर भी चैनल की नजर बनी हुई है। यहां तक कि दोनों शो के मेकर्स से भी कहा गया है कि वह कहानी में बदलाव कर ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को आकर्षित करें। लेकिन अगर वह ऐसा करने में फेल होते हैं तो चैनल जल्द ही इसपर कैंची चला सकता है। बता दें कि बीते सप्ताह भी 'सुमन इंदौरी' और 'दुर्गा' को 1.1 और 1.3 टीआरपी रेटिंग ही हासिल हुई थी, जो कि बाकी चैनल के शोज के मुकाबले कम है।

'सुमन इंदौरी' की कम टीआरपी पर क्या है दर्शकों की राय

बता दें कि अश्नूर कौर और जैन इमाम स्टारर 'सुमन इंदौरी' (Suman Indori) की कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन लोगों का मानना है कि इसकी टाईमिंग 6:30 बजे शाम है, ऐसे में इसकी टीआरपी का गिरना तय है। क्योंकि ज्यादातर लोग 7:30 के बाद टीवी देखना शुरू करते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article