टीवी मसाला

Anita Hassanandani ने इंटीमेसी को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं अच्छे रिलेशनशिप के लिए S*X जरूरी...."

Anita Hassanandani Relationship advice: अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) और उनके पति रोहित रेड्डी ने तीन साल पहले अपने बेटे का स्वागत किया था। अब एक्ट्रेस ने एक बातचीत के दौरान माँ बनने के बाद के पति संग अपने रिश्ते के बारे में खुलासा किया है। साथ ही कपल्स की लाइफ में 'सेक्स' कितना जरूरी यह भी बताया है।

Image

Anita Hassanandani Relationship advice

Anita Hassanandani Relationship advice: अनिता हसनंदानी ने बॉलीवूड से लेकर टीवी की दुनिया तक काफी नाम कमाया है। एक्ट्रेस को सबसे अधिक स्टार प्लस के शो "ये है मोहब्बतें" के लिए याद किया जाता है। इसके अलावा नागिन के किरदार से भी अभिनेत्री ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। अब अनीता ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ खुलासे किए हैं। एक्ट्रेस (Anita Hassanandani) ने बताया कैसे बच्चा होने के बाद उनकी लाइफ में बहुत कुछ बदल गया है। यहाँ तक की पार्टनर संग उनकी इंटेमीसी भी बदल गई है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने हाल ही में बताया की कैसे माँ बनने के बाद उनकी लाइफ पूरे तरीके से बदल गई है। हाउटरफ्लाई से बातचीत के दौरान जब अनीता से पूछा गया की बच्चा होने के बाद उनकी इंटीमेट लाइफ कितनी बदल गई है तो एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा "हाँ थोड़ा बदलाव आया है। देखिए चीजें बदल जरूर जाती है की लेकिन कपल अपनी इंटीमेट लाइफ को दुबारा जी सकते हैं लेकिन उसके लाइफ आपस में दोनों को वो एहसास होना जरूरी है। एक अच्छी शादी में आपका पति आपको हमेशा सपोर्ट करेगा। मुझे नहीं लगता है की अपनी डिजायर को एक्सप्रेस करना गलत है।

एक्ट्रेस ने कहा "मुझे नहीं लगता है की अपने आप को पति के सामने एक्सप्रेस करने में कोई भी बुराई है। अगर आप खुश रहना चाहते हैं तो आप को चाहते हैं को सामने वाले को कह दो, ना की ये इंतजार करो की वह खुद इस बात का एहसास करेगा। इससे आप सिर्फ अपना समय बर्बाद करेंगे। अपनी इंटीमेट लाइफ के बारे में आगे कहते हुए एक्ट्रेस ने कहा ""एक अच्छे रिश्ते के लिए सेक्स बहुत इंपोर्टेंट है। इसलिए मुझे लगता है कि अगर आप किसी से प्यार करते हो, तो आपको उससे खुलकर कहना चाहिए कि आप क्या चाहते हो"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article