टीवी मसाला

विदेश में छुट्टियां मना रहीं Srishty Rode अस्पताल में हुईं भर्ती, इस गंभीर बीमारी में सांस लेना भी हुआ दूभर

Srishty Rode Of Bigg Boss 12 Hospitalised Due To This Disease: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े युरोप छुट्टियां मनाने गई थीं। लेकिन वहां उनकी तबीयत इस कदर नासाज हो गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। बीमारी के कारण सृष्टि रोड़े को सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी।

Image

सृष्टि रोड़े हुईं अस्पताल में भर्ती

Srishty Rode Of Bigg Boss 12 Hospitalised Due To This Disease: टीवी की चर्चित एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े युरोप ने अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह सलमान खान के चर्चित शो 'बिग बॉस 12' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। सृष्टि रोड़े भले ही इंडस्ट्री से दूर हैं, लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सृष्टि रोड़े कुछ दिनों पहले युरोप छुट्टियां मनाने गई थीं, लेकिन वहां उनके साथ घटना घट गई। दरअसल, सृष्टि रोड़े की तबीयत अचानक इस कदर बिगड़ गई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। यहां तक कि उनक वीजा भी एक्सपायर हो गया। सृष्टि रोड़े (Srishty Rode) ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने अस्पताल की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

सृष्टि रोड़े (Srishty Rode) ने अपनी पोस्ट में बताया कि उन्हें निमोनिया हो गया था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी गिर गया था। सृष्टि रोड़े ने इस सिलसिले में बात करते हुए पोस्ट में लिखा, "मैं आप सबके साथ कुछ साझा करना चाहती हूं। मैं युरोप ट्रिप के खुशहाल पल साझा कर रही थी, लेकिन इसके दूसरे पहलू की भी एक कहानी है, जिसे मैंने अभी तक शेयर नहीं किया है। ये थोड़ी मुश्किल भी है। एम्सटरडैम में रहते हुए मैं बीमार पड़ गई थी और मुझे निमोनिया हो गया था। मेरा ऑक्सीजन लेवल अचानक गिर गया और मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मुझे डर लग रहा था कि मैं घर जा भी पाऊंगी या नहीं। मेरी स्थिति बुरी हो गई थी, मेरे वहां से निकलने से पहले ही मेरा वीजा भी एक्सपायर हो गया। बहुत संघर्षों के बाद मैं मुंबई वापिस आ पाई और मैं अभी भी ठीक हो रही हूं।

सृष्टि रोड़े (Srishty Rode) ने इस सिलसिले में बात करते हुए आगे कहा, "निमोनिया को ठीक होने में वक्त लगता है और डॉक्टर कह रहे थे कि ये कुछ महीने भी ले सकता है। लेकिन मैं कोशिश कर रही हूं। मैं अभी भी कमजोर हूं, लेकिन उम्मीदों से भरी हूं और जल्दी ठीक होने के लिए काम कर रही हूं। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने मुझसे जुड़ने की तब कोशिश की जब मैं सोशल मीडिया से दूर था। आपका समर्थन मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैं आप सबकी आभारी हूं और मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article