टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सारा अरफीन के 'नाटक' में घुन की तरह पिसे करण वीर मेहरा, फिनाले से पहले घर से निकलने की आई नौबत

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Accuses Karan Veer Mehra Laters Fight With Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें करण वीर मेहरा सारा अरफीन खान को रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक्ट्रेस गिर जाती हैं। इसके बाद वह विवियन डीसेना के आगे आंसू बहाती हैं।

Image

'बिग बॉस 18' में सारा अरफीन खान के कारण करण वीर मेहरा पर गिरी गाज

Bigg Boss 18 Sara Arfeen Khan Accuses Karan Veer Mehra Laters Fight With Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कमी नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। हर कोई गेम में आगे निकलने की फिराक में लगा हुआ है। आज एक बार फिर 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में टाइम गॉड का टास्क होने वाला है। लेकिन हाल ही में शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो में करण वीर मेहरा, सारा अरफीन खान को रोकते नजर आए। लेकिन इन्हीं सबके बीच सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) गिर गईं। मामले को लेकर विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा के बीच भी अनबन हो गई।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि चुम दरांग (Chum Darang), अविनाश मिश्रा, श्रुतिका अर्जुन, शिल्पा शिंदे और ईशा सिंह एक साथ खड़े रहते हैं। वहीं सारा अरफीन खान उनसे झगड़ा कर रही थीं। ऐसे में करण वीर मेहरा उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तभी वह गिर जाती हैं। ये देख वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। सारा अरफीन खान ने इस बात की शिकायत रोते-रोते विवियन डीसेना से की। उन्होंने कहा कि ये गेम के लिए मेरे साथ ऐसा व्यवहार कर रहा है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan) की बातें सुनने के बाद विवियन डीसेना ने करण वीर मेहरा से बात करने की कोशिश की और पूछा, "ये क्या किया है तूने।" इसपर करण वीर मेहरा ने कहा, "तू मुझे बोलने आया है कि मुझसे पूछने आया है?" वहीं विवियन डीसेना ने कहा, "मैं तुझसे पूछ रहा हूं।" उनकी बातों पर करण वीर मेहरा ने कहा, "तू कौन सा इंस्पेक्टर है। बिग बॉस को बोलो कि ये हुआ है। मैं बाहर निकलने के लिए तैयार हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article