SRGMP Little Champs : जी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो सारेगामापा लिटिल चैंप्स की शुरुआत 15 अक्टूबर से होने वाली हैं। मेकर्स लगातार शो से जुड़े ऑडिशन के प्रोमो वीडियो शेयर कर रहे हैं। हाल ही में जी टीवी की तरफ से एक प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में 12 साल की कंटेस्टेंट ध्यानेश्वरी घाडगे की सिंगिंग ने जजेस को खूब इंप्रेस किया। ध्यानेश्वरी ने क्लासिक्ल गाने पर पफॉर्मेंस दी। उनकी परफॉर्मेंस के बाद शो के जज अनु मलिक और शंकर महादेवन हैरान रह गए।
ध्यानेश्वरी की सुरीली आवाज सुनने के बाद हर कोई मंत्र मुग्ध हो गया। ध्यानेश्वरी एक ऑटो ड्राइवर की बेटी हैं। उन्होंने स्कूल यूनिफॉर्म में ही सारेगामापा लिटिल चैंप्स के लिए ऑडिशन दिया। कंटेस्टेंट का क्लासिकल गाना सुनने के बाद सभी लोगों ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। ध्यानेश्वरी को जजेस ने गोल्डन मेडल पहनाया, जिसका मतलब है कि उनका ये राउंड क्लियर हो गया है। ये शो आप 15 अक्टूबर से रात नौ बजे शनिवार और रविवार देख सकते हैं।
ध्यानेश्वरी की परफॉर्मेंस ने जीता जजेस का दिल
सोशल मीडिया पर ध्यानेश्वरी का वीडियो छाया हुआ है। लोग उनके टैंलेट की खूब तारीफ कर रहे हैं। 12 साल की बच्ची का वीडियो लोगों का दिल छू रहा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा आप बहुत आगे जाओगे। दूसरे यूजर ने लिखा, क्या शानदार आवाज है। जजेस से लेकर सोशल मीडिया तक ध्यानेश्वरी की शानदार परफॉर्मेंस के चर्च हो रहे हैं। मेकर्स ने एक और प्रोमो शेयर किया था। प्रोमो में 8 साल की बच्ची की क्यूटनेस और मासूमियत ने जजेस का दिल जीत लिया।
सारेगामापा लिटिल चैंप्स दर्शकों का पसंदीदा शो है। शो का नया सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है। दर्शक इस शो के ऑन एयर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में छोटे बच्चे अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेंगे।
