टीवी मसाला

Mayank Pawar Death: नहीं रहे सनी लियोनी को रुलाने वाले 'स्प्लिटविला 7' फेम मयंक पवार

Mayank Pawar Death: स्पिलिटविला 7 से लोगों के बीच में फेमस हुए मयंक पवार को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार वो अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। मयंक पवार के इंस्टाग्राम के जरिए लोगों को ये जानकारी दी गई है, जिसके बाद फैंस के बीच शोक की लहर है।

Image

Image Source: Social Media

Mayank Pawar Death: भारत में हर साल ना जानें कितने रिएलिटी शोज लॉन्च होते हैं और ना जाने कितने ही बंद हो जाते हैं। रिएलिटी शोज की इतनी भीड़ के बावजूद भी एमटीवी पर आने वाला शो स्पिलिटविला लोगों के बीच खास जगह बनाए हुए है क्योंकि दर्शक इसे देखना पसंद करते हैं। इस शो में हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी भी सालों तक लोगों के बीच में पहचाने जाते रहते हैं। स्पिलिटविला 7 में हिस्सा रह चुके मयंक पवार को भी लोग अब तक पहचानते हैं, जिन्होंने कभी सनी लियोनी की आंखें नम कर दी थीं। शो में सनी को रुलाने वाले इस प्रतियोगी को लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जो लाखों फैंस की आंखें नम कर देगी। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पिलिटविला 7 के प्रतियोगी मयंक पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। (इसे भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: बंद होने की कगार पर आया राजन शाही का शो! गिरती TRP देख चैनल ने थमाया नोटिस)

मयंक पवार की मृत्यु की खबर उनके इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को दी गई है। इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया है, "एक भाई... एक चैम्पियन, एक मेन्टॉर और कई लोगों के लिए प्रेरणा देने वाले मयंक पवार हमेशा हम सभी के दिल में जिंदा रहेंगे।" जैसे ही मयंक के इंस्टाग्राम से खबर सामने आई, वैसे ही लोगों के बीच वायरल होने लगी। इस खबर ने मयंक के फैंस और फिटनेस इंडस्ट्री के लोगों को रुला दिया है। (इसे भी पढ़ें: Dipika Kakar को लिवर कैंसर ट्रीटमेंट के बीच हुई एक और गंभीर बीमारी, ईलाज के लिए फिर होंगी अस्पताल में भर्ती)

मयंक पवार को लोगों के बीच में स्पिलिटविला से लोकप्रियता मिली थी। शो के दौरान जजेज से उन्हें ईमानदारी और यूनीक पर्सनॉलिटी के लिए काफी तारीफें मिली थीं। जब वो शो से बाहर हुए थे तब लोगों के बीच खलबली मच गई थी। यहां तक कि उनके जाने से होस्ट सनी लियोनी इतनी परेशान हो गई थीं कि उनकी आंखें तक नम हो गई थीं। जब मयंक शो से जा रहे थे तब सनी ने उन्हें गले लगाया और उसके बाद विदा दी। सनी लियोनी के अलावा को-होस्ट निखिल चिनपा ने भी उनकी तारीफ की थी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article