Nia Sharma Vs Niharika Tiwari: डेटिंग रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 16 का ग्रैंड फिनाले हो चुका है, लेकिन इस शो में कंटेस्टेंट्स के बीच हुए लड़ाई झगड़े बाहर भी जारी है। इस शो में मिसचीफ मेकर बनीं निया शर्मा का पंगा निहारिका तिवारी से हुआ था। फिनाले वाले दिन निया शर्मा (Nia Sharma) ने 3 महीने से मिली पॉपुलैरिटी वाला एक बयान दिया था, जिस पर निहारिका भड़क गईं। अब निहारिका तिवारी (Niharika Tiwari) ने निया शर्मा के इसी बयान को ध्यान में रखते हुए एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने तीन महीने में मिली अपनी पॉपुलैरिटी दिखाई है। (ये भी पढ़ें: Laughter Chefs 3 के सेट पर घायल हुईं Ankita Lokhande, दर्द के बावजूद शूटिंग में डटी रहीं एक्ट्रेस)
निहारिका तिवारी ने निया शर्मा को दिया जवाब
निहारिका तिवारी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में निहारिका अपने हाथ में बहुत सारे फूलों से बना हुआ बुके पकडे़ हुए हैं, जिन्हें वह कैमरे की तरफ फ्लॉन्ट कर रही हैं। इसके बाद निहारिका के फैंस वीडियो में नजर आते हैं और फिर आखिर में निहारिका का बोल्ड और ग्लैमरस लुक नजर आता है। ब्लू ड्रेस और ब्लू मेकअप में निहारिका काफी सिजलिंग लगीं। इस वीडियो के ऊपर लिखा है, 'तीन महीने वाला फेम एन्जॉय कर रही हैं।' इस वीडियो के कैप्शन में निहारिका तिवारी ने लिखा, 'अगर मैं इतना ही अनजान थी, तो अब भी चर्चा का विषय क्यों बनी हुई हूं? भाई... उन्हें चुप्पी चाहिए थी। मैंने आत्मसम्मान दिलाया।' निहारिका तिवारी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के कमेंट सेक्शन में फैंस निहारिका का फुल सपोर्ट कर रहे हैं। (ये भी पढ़ें: 'तेजाब फेंक देंगे' Pandya Store फेम Shiny Doshi को मिली थी दुष्कर्म की धमकी, एक्ट्रेस ने सालों बाद बयां किया दर्द)
