Laughter Chefs 3 Ankita Lokhande Injured Herself On Set: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल खूब जीता है। अंकिता लोखंडे ने टीवी की अर्चना बनकर सबके दिलों पर सालों तक राज किया। वहीं इन दिनों अंकिता लोखंडे कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आ रही हैं। इस शो में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन की नोंक-झोंक और रोमांस को खूब पसंद किया जाता है। लेकिन हाल ही में अंकिता लोखंडे को लेकर बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस घायल हो गईं। उनके पैर में चोट लग गई। अंकिता लोखंडे से जुड़ी इस बात का खुलासा खुद भारती सिंह ने किया है। यह भी पढ़ें: Ankita Lokhande ने श्री श्री रविशंकर की गौशाला पहुंच की गौ-सेवा, स्टारडम की चमक छोड़ उठाया गोबर

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें सलाह दी है कि वह इंजेक्शन लें और लगातार पांच से छह दिन ड्रेसिंग करती रहें। वहीं शूटिंग में डटे रहने पर अंकिता लोखंडे ने ये कहा कि कलाकार होने का मतलब होता है चुनौतियों के बाद भी लगातार डटे रहना। एक्ट्रेस ने कहा कि शूटिंग रद्द करने और सेट से जाने की उनकी कोई इच्छा नहीं थी। अंकिता लोखंडे के इस अंदाज ने फैंस का भी दिल जीत लिया।
