टीवी मसाला

Sofia Ansari ने Holi खेलते-खेलते कह दी ऐसी बात, खूब वायरल हो रहा लेटेस्ट वीडियो

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 7, 2023, 04:34 PM IST

sofia ansari latest holi 2023 celebration video: के मौके पर सोफिया अंसारी का एक रील वीडियो सामने आया है जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में सोफिया अंसारी को टॉप और स्कर्ट पहने देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोफिया रंगों में रंगी दिख रही हैं।

Image

Sofia Ansari holi 2023

sofia ansari holi 2023 celebration: सोफिया अंसारी (Sofia Ansari) अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया स्टार सोफिया इंटरनेट की दुनिया की क्वीन हैं और उनके लाखों चाहने वाले हैं। हर वक्त फैंस उनकी फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब सोफिया अंसारी ने अपनी ओर से फैन्स को होली 2023 की बधाई दी है। जी हां, हर त्योहार पर अपने फैन्स को विश करने वालीं सोफिया पीछे नहीं हटी हैं उन्होंने सबसे पहले अपने फैन्स को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

होली के मौके पर सोफिया अंसारी का एक रील वीडियो सामने आया है जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में सोफिया अंसारी को टॉप और स्कर्ट पहने देखा जा सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सोफिया के चेहरे पर रंग लगा हुआ है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी चल रहा है। इस वीडियो में सोफिया कह रही हैं - 'क्या है कि जिंदगी का हर हसीन पल तेरे रंग बिताना है, सुनो होली आ रही है तुम्हें रंग लगाना है...।'

सोफिया ने बोल्ड अंदाज से होली का त्योहार मनाया है। सोफिया का ये वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। अब तक इसको लाखों बार देखा जा चुका है। सोफिया की फोटोज और वीडियोज देख फैंस का दिन बन जाता है। सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद को टक्कर देती सोफिया असारी के 91 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

सोफिया का टोन्ड फिगर और बोल्ड अदाएं लोगों को बेहद पसंद आती हैं। सोफिया अंसारी की बोल्डनेस और खूबसूरती के आगे कई एक्ट्रेसेस फीकी लगती हैं। सोफिया अंसारी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहान author

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी क... और देखें

End of Article