टीवी मसाला

'वाह कलर्स के दामाद की विदाई...' Bigg Boss 16 फिनाले से पहले साजिद खान के बाहर होने पर खुश हुए फैन्स

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 15, 2023, 01:05 PM IST

Social media User Reaction on sajid khan exit bigg boss 16: साजिद खान ने अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते शो से बाहर होने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार साजिद खान को अपनी फिल्म की शूटिंग करनी है, जिसके लिए उन्हें 'बिग बॉस 16' को फिनाले से पहले ही छोड़ना पड़ा है।

Image

sajid khan bigg boss 16

sajid khan exit bigg boss 16: 'बिग बॉस 16' में इस वीक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रियलिटी शो अपने अंतिम पड़ाव में चल रहा है और इस वीकेंड पर फैंस को तगड़ा झटका लगा है। इस बार एक या दो नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट शो से बाहर हो गए हैं। कम वोटों के आधार पर पहले श्रीजिता डे, बाद में अब्दु रोजिक और अब साजिद खान ने बिग बॉस के घर को अलविदा कह दिया है। जी हां, साजिद खान भी शो से बाहर हो चुके हैं। बिग बॉस-16 फिनाले से पहले ही नम आंखों के साथ साजिद को शो छोड़ना पड़ा है। अब सोशल मीडिया पर Sajid Khan की एग्जिट को लेकर लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

ज्यादातर बिग बॉस-16 के फैन्स इससे बेहद खुश हैं कि आखिरकार साजिद शो से बाहर हो गए हैं। लोगों का कहना है कि साजिद की इमेज साफ करने का ये मेकर्स का मास्टर स्ट्रोक था। कई लोग उनको कलर्स चैनल का दामाद बता रहे हैं जिनको शो में बड़ी ही सुविधाओं के साथ रखा गया और बहुत ही आदर से बाहर किया गया है ताकि उनके इमेज साफ रहे। यहां देखें सोशल मीडिया आ रहे तरह-तरह के कमेंट्स-

sajid khan reaction

sajid khan reaction

sajid khan reaction 1

sajid khan reaction 1

जब से बिग बॉस का 16वां सीजन शुरू हुआ था, तब से साजिद खान की एंट्री से ज्यादातर लोग खुश नहीं थे। उन पर पहले से ही #Metoo के तहत गंभीर आरोप लगे हुए थे, इस वजह से कोई उन्हें पसंद नहीं कर रहा था। जनता को ऐसा लगा कि उनकी इमेज साफ करने की खूब कोशिश की गई है। उनको लेकर बिग बॉस पर बायस्ड होने के भी आरोप लगे, क्योंकि खुलेआम सिगरेट पीना हो, गाली-गलौज करना हो या फिर सरेआम टास्क में अपनी मंडली का साथ देना हो, उन्हें कभी कंटेस्टेंट की तरह ट्रीट नहीं किया गया, बल्कि हमेशा स्पेशल ट्रीटमेंट ही मिला। शो के मेकर्स से लेकर सलमान खान तक को इसके लिए खूब खरी-खोटी सुनाई गई। साजिद खान ने अपने वर्क कमिटमेंट्स के चलते शो से बाहर होने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार साजिद खान को अपनी फिल्म की शूटिंग करनी है, जिसके लिए उन्हें 'बिग बॉस 16' को फिनाले से पहले ही छोड़ना पड़ा है।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article