टीवी मसाला

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की बेटी का पोस्ट पढ़कर रो देंगे आप, पापा को खोकर ऐसे सीख रहीं जीना

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 15, 2022, 11:06 AM IST

Diza Emotional note for her late father Siddhaanth Vir Surryavanshi: डिजा को सोमवार, 14 नवंबर को अपने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान बुरी तरह से टूटते हुए देखा गया था। अब अपने इंस्टाग्राम पर डिजा ने पिता को याद करते हुए एक दिल दहला देने वाला लंबा पोस्ट लिखा है।

Image

Siddhaanth Vir Surryavanshi

Siddhaanth Vir Surryavanshi Daughter post: लोकप्रिय टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन ने टीवी इंडस्ट्री और प्रशंसकों दोनों को शॉक्ड कर दिया है। 11 नवंबर को 46 साल के अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया। सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को कई लोकप्रिय टीवी शोज में नकारात्मक और सहायक भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता था। कथित तौर पर जिम में कसरत करते समय सिद्धांत वीर सूर्यवंशी को दिल का दौरा पड़ा। अब सिद्धांत वीर सूर्यवंशी के निधन के बाद बेटी डिजा ने अपने दिवंगत पिता को इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल ट्रिब्यूट दिया है।

डिजा को सोमवार, 14 नवंबर को अपने पिता के अंतिम संस्कार के दौरान बुरी तरह से टूटते हुए देखा गया था। अब अपने इंस्टाग्राम पर डिजा ने पिता को याद करते हुए एक दिल दहला देने वाला लंबा पोस्ट लिखा है। डिजा ने खुलासा किया कि वह अभी भी अपने पिता के आकस्मिक निधन पर यकीन नहीं कर पा रही हैं और यह नहीं जानतीं कि इस पर कैसे प्रतिक्रिया दी जाए। डिजा ने अपने पिता के साथ बचपन की कई पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। सिद्धांत और डिजा का एक प्यारा सा वीडियो भी है।

सिद्धांत वीर सूर्यवंशी की बेटी ने लिखा इमोशनल नोट

डिजा ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए एक लंबे पोस्ट में लिखा, 'यह अभी भी डूबा नहीं है और मुझे अभी भी नहीं पता कि कैसे रिएक्ट करना है। मेरा पूरा अस्तित्व इतना सुन्न हो गया है। आखिरी वीडियो में देख सकते हैं कि मुझे बचपन से ही लगता है कि कोई भी मेरे पिता को छू नहीं सकता है, वह केवल मेरे हैं। आप हमेशा सबसे पहले मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे और मेरी सभी समस्याओं को सुनते थे, मुझे लड़कों के मुद्दों में सलाह देते थे और आधी पुरुष आबादी को मारने की धमकी देते थे। लगातार मुझे बताते रहते थे कि मैं पापा की शान हूं। आपने मुझे महसूस कराया कि मैं जीवन में कुछ भी और सब कुछ करने में सक्षम हूं। ऐसे बहुत से वादे हैं जो मैंने आपसे भविष्य के लिए किए हैं जिन्हें मैं कभी पूरी नहीं कर पाऊंगी, लेकिन मैं एक जानती हूं कि मैं आपको गर्व महसूस कराने के लिए कड़ी मेहनत करना कभी बंद नहीं करूंगी।' नीचे पढ़ें पूरा पोस्ट...

आपको बताते चलें सिद्धांत सूर्यवंशी की पत्नी एलेसिया राउत ने भी दिवंगत पति के लिए एक बहुत ही भावुक नोट लिखा था। उन्होंने कहा था, 'मैं तुमसे प्यार करती हूं और हमेशा करती रहूंगी... 24 फरवरी 2017 हमारी पहली तस्वीर एक साथ। इस दिन के बाद से आप हमेशा मुझे मुस्कुराते हुए देखना चाहते हैं, जीवन से प्यार करते, जीवन का आनंद लेते हैं, नई चीजों को आजमाते हैं, कोशिश करते हैं और मेरी सीमाओं को आगे बढ़ाते देखना चाहते थे। आप ही एक ऐसे शख्स थे जिन्होंने बिना किसी डर के मेरा हाथ थाम लिया और हमेशा मेरे लिए खड़े रहने को तैयार रहते थे। मैं तुम्हारे साथ एक बच्चा बन गई। मुझे पता है कि आप हमेशा एक देवदूत के रूप में मेरा मार्गदर्शन करते रहेंगे। आप एक खुश और शांतिपूर्ण जगह पर हैं। लव यू, लव यू, लव यू, लव यू और हमेशा आपको प्यार करती रहूंगी...।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article