टीवी मसाला

Shoaib Ibrahim की मां का पति के बिना दिखा बुरा हाल, फूट-फूटकर रोईं, 24 दिन से अस्पताल में हैं एक्टर के पिता

​Shoaib Ibrahim Mother Getting Emotional: एक्टर शोएब इब्राहिम के पिता अस्पताल में हैं। उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ था। शोएब अपने पिता को संभाल रहे हैं और अब उन्होंने अपनी मां से मुलाकात की, जो रोती हुई दिखाई दीं।

Image

shoaib ibrahim mother (photo credit- instagram)

Shoaib Ibrahim Mother Getting Emotional: एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के लिए बीते कुछ दिन मुश्किल से भरे रहे हैं। एक तरफ शोएब की पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) कैंसर से जंग लड़ रही हैं और दूसरी तरफ उनके पिता ब्रेन हेमरेज के बाद अस्पताल में भर्ती हैं। शोएब लगातार अपने पिता का हेल्थ अपडेट दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बताया था कि उनके पिता नॉर्मल वार्ड में शिफ्ट हो गए हैं और अब शोएब ने अपनी मां को पिता की हालत के बारे में बताया है, जिसके बाद उनका रो-रोकर बुरा हाल है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Sanchita Ugale को मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे Ujjwal Sharma? करीबी दोस्त ने खोले राज; चैट भी हुई लीक)

    शोएब इब्राहिम की मां का रो-रोकर बुरा हाल

    शोएब इब्राहिम के पिता बीते 24 दिन से अस्पताल में हैं और वह लगातार अपने पिता के आसपास ही रह रहे हैं। शोएब अपनी मां को पिता की हेल्थ कंडीशन के बारे में ज्यादा कुछ बता नहीं रहे हैं और इस बात का खुलासा एक्टर ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में किया है। शोएब इब्राहिम अपने लेटेस्ट व्लॉग में घर में दिखाई दिए। व्लॉग में उन्होंने बताया कि वह अपनी मां से मिलने आए हैं। शोएब पहले अपनी पत्नी दीपिका और फिर बेटे से मिलते हैं। वह बेटे के साथ थोड़ी देर खेलते हैं और इसके बाद वह अपनी मां के साथ बैठ जाते हैं। वह बोलते हैं कि आज मैं अम्मी के साथ बैठा हूं और आज मैंने अम्मी को अस्पताल के 20-25 दिनों के बारे में सब कुछ बताया है कि कैसे और कब अब्बू आईसीयू में थे और बाहर आए। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'इतना बेवकूफ नहीं हूं...'- Sanchita Ugale की मौत पर बयान देकर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब वीडियो में दी सफाई)

    पति से कब मिलेंगी शोएब की मां

      शोएब ने आगे बताया कि अम्मी से अब तक मैंने कोई बात नहीं की थी। मैं बात करता था और बस इतना ही कहता था कि हां पापा ठीक है लेकिन अब सब कुछ बता रहा हूं। अम्मी को बताया कि पापा वेंटिलेटर पर थे। पापा की आवाज नहीं थी फिर सर्जरी करवाई। सब कुछ आज बताया।' शोएब की बातें सुनकर उनकी अम्मी इमोशनल हो गईं। आखिर में एक्टर ने ये भी बताया कि अब सब कुछ ठीक हैं। पापा धीरे धीरे रिकवर हो रहे हैं। ये सुनकर शोएब इब्राहिम की मां के चेहरे पर हंसी आ जाती हैं। एक्टर ने ये भी बताया कि अब तक उन्होंने अपनी अम्मी को अब्बू से मिलने नहीं दिया था क्योंकि आईसीयू में वह उन्हें नहीं देख पाती। एक्टर ने कहा कि अब वह अब्बू से मिल सकती हैं।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article