टीवी मसाला

'इतना बेवकूफ नहीं हूं...'- Sanchita Ugale की मौत पर बयान देकर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब वीडियो में दी सफाई

Sorab Bedi Epic Reply To Trolls: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत पर कमेंट कर सौरब बेदी बुरी तरह ट्रोल हुए। वहीं अब इस मामले पर उन्होंने लोगों को करारा जवाब दिया है।

Image

सौरब बेदी ने संचिता उगले की मौत पर दिया बड़ा बयान (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

Sorab Bedi Epic Reply To Trolls: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगले ने 22 वर्ष की उम्र में मौत को गले लगा लिया है। संचिता उगले ने 14 जून की शाम को अपने नालासोपारा स्थित घर पर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। संचिता उगले की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि उन्हें संचिता के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। दूसरी ओर संचिता उगले की मौत पर अभी तक कई चीजें सामने आ चुकी हैं। उनके कई कोस्टार्स ने बताया कि एक्ट्रेस लंबे वक्त से परेशान थीं और ट्रीटमेंट भी ले रही थीं। संचिता उगले (Sanchita Ugale) के को-स्टार और स्प्लिट्जविला 16 फेम सौरब बेदी ने भी बताया कि एक्ट्रेस परेशान थीं और उन्हें कॉल कर रही थीं। हालांकि इस बयान के लिे सौरब बेदी ट्रोल हो गए। लेकिन अब उन्होंने वीडियो शेयर कर सफाई दी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एक्स-बॉयफ्रेंड के कारण परेशान थीं Sanchita Ugale, डिप्रेशन से जूझ रही थीं एक्ट्रेस; को-स्टार ने किये खुलासे

सौरब बेदी (Sorab Bedi) ने संचिता उगले की मौत पर बयान दिया था, जिसे लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गए। लेकिन अब उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो साझा कर सफाई दी। संचिता उगले को लेकर सौरब बेदी ने कहा, "सोच-समझकर बोला करो प्लीज। मेरे पास बहुत सारे पैप्स खड़े थे जो एक ही समय पर सवाल कर रहे थे। कई बार उनके सवाल आपको नहीं सुनाई देते, बस जो पास में होता है उसी का सुनाई देता है। एक पैपराजी ने मुझसे पूछा कि वो आपको क्यों कॉल कर रही थी? मैंने बोला कि संचिता मुझे बहुत दिन से फोन कर रही थी, मैं सिलीगुड़ी में था तब हमारी बात हुई थी।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सोएंगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे', Sanchita Ugale के सुसाइड के बाद Aanchal Khurana ने बताया इंडस्ट्री का घिनौना सच

    Sanchita ugale की मौत पर सौरब बेदी ने दिया ट्रोल्स को जवाब

    Sanchita ugale की मौत पर सौरब बेदी ने दिया ट्रोल्स को जवाब

    सौरब बेदी (Sorab Bedi) ने ट्रोल्स को लताड़ते हुए आगे कहा, "ठीक है वो परेशान थी, इसलिए बता रही थी। हर चीज को गलत मत समझ लिया करो, इतना बेवकूफ तो मैं भी नहीं हूं और न ही बेदिल हूं।" सौरब बेदी ने अपनी दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें वह पैपराजियों से घिरे नजर आए। बता दें कि सौरब बेदी ने सीरियल 'दिलवाली दूल्हा ले जाएगी' में संचिता उगले के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। सौरब बेदी ने संचिता उगले को याद करते हुए उनके साथ फोटो भी पोस्ट की, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मिलने वाले थे हम यार।"

    ashna malik
    आशना मलिकauthor

    आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

    और पढ़ें
    End of Article