Sanchita Ugale Harassed By Co-Star Ujjwal Sharma: टीवी एक्ट्रेस संचिता उगले ने बीते 14 जून की शाम को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। संचिता उगले की मौत से फैंस ही नहीं इंडस्ट्री को भी जबरदस्त झटका लगा है। संचिता उगले के निधन को लेकर अभी तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। उनके को-स्टार ने बताया कि वह डिप्रेशन में थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। वहीं उनके को-स्टार उज्जवल शर्मा का भी कहना है कि संचिता शर्मा अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की वजह से परेशान थीं। लेकिन अब इस मामले में एक और मोड़ सामने आया है। संचिता उगले की करीबी दोस्त इंद्राक्षी कांजीलाल ने उज्जवल शर्मा पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। इंद्राक्षी का कहना है कि उज्जवल (Ujjwal Sharma) ने संचिता को पीटने की धमकी भी दी थी। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'इतना बेवकूफ नहीं हूं...'- Sanchita Ugale की मौत पर बयान देकर ट्रोल हुए Sorab Bedi, अब वीडियो में दी सफाई
संचिता उगले (Sanchita Ugale) की मौत को लेकर इंद्राक्षी कांजीलाल (Indraxi Kanjilal) ने टेली चक्कर से बात की। उन्होंने उज्जवल शर्मा पर आरोप लगाते हुए कहा, "मैं संचिता की लव लाइफ के बारे में उज्जवल के बयान से हैरान हूं। वो उसके इतने भी करीब नहीं था कि कुछ जान सके। इसके बारे में बात करने से अच्छा इसने उस ट्रॉमा के बारे में बात क्यों नहीं की जो इसने खुद संचिता को दिया था। मैं संचिता को लंबे वक्त से जानती हूं और वो न तो डिप्रेशन में थी और न ही अपनी लव लाइफ के कारण परेशान थी।" इंद्राक्षी कांजीलाल ने बताया कि उनकी और संचिता उगले की मुलाकात एक मॉक शूट के दौरान हुई थी और दोनों में काफी अच्छी दोस्ती भी हो गई। इंद्राक्षी का कहना है कि 'साजन घर' मिलने के बाद संचिता काफी खुश थीं। लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी ये खुशी छिन गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: एक्स-बॉयफ्रेंड के कारण परेशान थीं Sanchita Ugale, डिप्रेशन से जूझ रही थीं एक्ट्रेस; को-स्टार ने किये खुलासे

संचिता उगले और उज्जवल शर्मा
संचिता उगले (Sanchita Ugale) के बारे में बात करते हुए इंद्राक्षी कांजीलाल ने कहा, "संचिता को 'साजन घर' मिला, जिससे वो बहुत खुश थी। लेकिन वो खुशी ज्यादा दिन नहीं टिक पाई, क्योंकि उसे उज्जवल शर्मा जैसे लोगों के साथ काम करना पड़ रहा था। उसे बहुत प्रताड़ित किया गया कि उसका स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हो गया और उसे मजबूरी में शो भी छोड़ना पड़ा। 'साजन घर' ऑन एयर होने के बाद मुझे कास्टिंग डायरेक्टर्स की ओर से फोन आया फीमेल लीड के लिए और वो मेरा ऑडिशन करना चाहते थे। मैं हैरान थी, क्योंकि संचिता उसमें लीड रोल निभा रही थी। तभी मैंने उसे फोन किया और उसने मुझे सबकुछ बताया। संचिता ने मुझसे बताया कि कैसे को-स्टार उज्जवल शर्मा उसे परेशान कर रहा है और इससे उसके स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। वो शो नहीं छोड़ना चाहती थी, लेकिन ट्रॉमा के कारण उसके पास कोई और च्वॉइस नहीं बची।" यहां देखें चैट
इंद्राक्षी कांजीलाल ने बताया कि उज्जवल शर्मा ने संचिता उगले (Sanchita Ugale) से पैसे लिये थे, लेकिन वापस मांगने पर उसने भद्दी बातें कहनी शुरू कर दीं। इंद्राक्षी ने कहा, "उज्जवल ने संचिता से पैसे लिये थे, लेकिन बाद में उससे गलत बर्ताव करने लगा। जब उसने पैसे मांगे तो वो भड़क गया, उसे शर्मिंदा किया और यहां तक कि मारने की धमकी भी दी। मेरे पास उनकी चैट के स्क्रीनशॉर्ट हैं। वो गंदी भाषा का इस्तेमाल करता था और उसकी बेज्जती करता था।" इंद्राक्षी कांजीलाल ने चैट के स्क्रीनशॉट भी साझा किये, साथ ही बताया कि संचिता उगले ने उज्जवल शर्मा के बारे में शिकायत की थी। लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि इन सबसे कोई फायदा नहीं होने वाला।
