टीवी मसाला

पिता के निधन की अफवाहों पर भड़के Shoaib Ibrahim, बोले- 'लोग बहुत असंवेदनशील हो गए'

Shoaib Ibrahim On Father Demise Rumors: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने नए व्लॉग में पिता से जुड़ी फेक न्यूज फैलाने वालों को फटकार लगाई है। एक्टर ने ऐसे लोगों को असंवेदनशील बताया।

Image

shoaib ibrahim with father (photo credit- instagram)

Shoaib Ibrahim On Father Demise Rumors: टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) के पिता बीते काफी समय से अस्पताल में भर्ती हैं। शोएब के पिता को ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद उनकी हालत काफी क्रिटिकल हो गई थी। शोएब लगातार अपने पिता का हेल्थ अपडेट फैंस को दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही एक्टर ने बताया था कि उनके पिता की हालत अब ठीक हो रही है, लेकिन अब एक्टर ने अपने पिता की निधन की झूठी खबरों पर लोगों को क्लास लगाई है और उन्होंने बताया है कि वह इसी वजह से अपने पिता का चेहरा व्लॉग में नहीं दिखा रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 Twist: अरमान की वजह से खतरे में पड़ेगी मायरा-मुक्ति की जान, देख टूट जाएगी अभिरा

शोएब इब्राहिम ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट

शोएब इब्राहिम ने अपना नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खुलकर पिता का हेल्थ अपडेट दिया है और बताया कि उनके पिता अब ठीक हो रहे हैं और वह बोलने भी लगे हैं। उन्होंने कहा, 'अब मुझे काफी राहत महसूस हो रही है। डॉक्टर पापा की हेल्थ को लेकर पॉजिटिव बातें कर रहे हैं और उनके सभी जरूरी वाइटल साइन्स स्टेबल हैं और ठीक से काम कर रहे हैं। उनके सोडियम लेवल में थोड़ा उतार-चढ़ाव है, लेकिन उसे संभाल लिया जाएगा।' इसके आगे शोएब ने कहा, 'मुझे लगता है कि एक दौर ऐसा था जब हालात बहुत गंभीर और मुश्किल थे। ऐसे समय में, आपको यह भी समझ नहीं आता कि आप इमोशनली स्टेबल हैं या नहीं। जिंदगी में कभी-कभी ऐसी स्थिति आती है जब आपको बस भगवान की तरफ देखना होता है और एक रोबोट की तरह काम करते रहना होता है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बिंदिया फेम Aasiya Kazi बनीं मां, नन्ही परी को दिया जन्म; दिखाई पहली झलक)

    पिता की फेक न्यूज पर भड़के शोएब इब्राहिम

    इसी मौके पर शोएब ने फैंस को बताया कि वह अपने पिता को व्लॉग में शामिल क्यों नहीं कर रहे हैं? एक्टर ने कहा कि मुझे पता है कि बहुत से लोग उन तस्वीरों को लेते हैं और उन्हें हर जगह फैलाना शुरू कर देते हैं। वे स्क्रीनशॉट लेते हैं, और सच कहूं तो, यह अच्छा नहीं लगता। जब वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे और सारी ट्यूब और मेडिकल टूल्स हटा दिए जाएंगे, तब मैं उन्हें आप सभी से मिलवाऊंगा और उनसे आपकी बात भी करवाऊंगा। कुछ लोग तरह-तरह की कहानियां बनाते हैं। मुझे अक्सर लोगों के फोन आते हैं जो कहते हैं, 'हमने यह सुना' या 'हमने वह सुना।' यह अच्छा नहीं लगता क्योंकि कुछ लोग बहुत असंवेदनशील हो जाते हैं। बता दें कि शोएब इब्राहिम ने इसी व्लॉग में बताया कि उनके पिता अब जल्द ही घर लौटने वाले हैं।
    Kavita
    कविताauthor

    कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

    और पढ़ें
    End of Article