टीवी मसाला

बिंदिया फेम Aasiya Kazi बनीं मां, नन्ही परी को दिया जन्म; दिखाई पहली झलक

Aasiya Kazi Welcome Baby Girl: टीवी एक्ट्रेस आसिया काजी मां बन गई हैं। शादी के दो साल बाद आसिया ने बेटी को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने पहले पोस्ट में ही बेटी की झलक भी दिखा दी।

Image

Aasiya Kazi with husband (photo credit- instagram)

Aasiya Kazi Welcome Baby Girl: टीवी एक्ट्रेस आसिया काजी बीते दिनों अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एन्जॉय कर रही थीं और अब आसिया ने फैंस को गुड न्यूज दे दी है। आसिया मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। आसिया ने अपने पति गुलशन नैन के साथ 20 जून को बेटी का स्वागत किया। इस खास मौके पर आसिया ने ही फैंस को ये गुड न्यूज दी है, जिसके बाद से ही टीवी इंडस्ट्री के सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं। इसके अलावा, आसिया काजी (Aasiya Kazi) का पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है। उन्होंने बेटी की पहली झलक भी फैंस को दिखा दी है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Mahabharat फेम शफक नाज ने डेढ़ साल तक छुपाई शादी, अब पति संग कोजी फोटोज शेयर कर फैंस को दिया झटका)

आसिया काजी ने दिखाई बेटी की पहली झलक

आसिया काजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी की झलक दिखाई है। आसिया ने अपने पोस्ट में बेटी की फोटो शेयर की, जिसमें नन्ही परी के होंठ, हाथ और पैर साफ नजर आ रहे हैं। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में पहले आसिया की बेटी के हाथ दिखाई दे रहे हैं, जिसे आसिया ने पकड़ा हुआ है। इसके बाद क्यूट होंठ और फिर पैर दिख रहे हैं। इस तस्वीर पर लिखा है, 'हमारी नन्ही परी आ गई है। 20-6-2026।' इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हे ईश्वर, उसे हमारे भरोसे सौंपने के लिए आपका धन्यवाद। हम अपनी पूरी कोशिश करेंगे।' आसिया के इस पोस्ट पर पति गुलशन ने कमेंट किया, 'और इसी तरह जून मेरा फेवरेट महीना बन गया है।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: वेडिंग एनिवर्सरी पर अभिनव शुक्ला से क्यों दूर हैं Rubina Dilaik? फोटोज शेयर कर लुटाया पति पर भर-भरकर प्यार)

आसिया काजी और गुलशन के सेलेब्स ने दी बधाई

आसिया काजी के इस पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं। इस तस्वीर पर विवेक दहिया ने कमेंट करते हुए लिखा, 'बेटी हुई है। बधाई हो।' बता दें कि विवेक दहिया भी हाल ही में जुड़वां बेटों के पिता बने हैं। आसिया के पोस्ट पर किश्वर मर्चेंट ने बधाई हो में कमेंट किया है। इनके अलावा भी कई सेलेब्स ने आसिया और गुलशन को बधाई दी है।

कब हुई थी आसिया और गुलशन की शादी

बता दें कि आसिया और गुलशन ने एक दूसरे को 8 साल तक डेट किया था और फिर शादी की। दोनों के बीच धर्म की दीवार भी आई। आसिया मुस्लिम परिवार से हैं और इसी वजह से उनकी इस शादी से उनका परिवार तैयार नहीं था। हालांकि, परिवार को मनाने के बाद कपल ने साल 2024 में शादी की। अब शादी के दो साल बाद आसिया और गुलशन बेटी के माता-पिता बने हैं।
Kavita
कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें
End of Article