टीवी मसाला

Bigg Boss 18 ने बदलकर रख दी शिल्पा शिरोड़कर की जिंदगी, पोस्ट शेयर कर निकाल दिल का गुब्बार

Shilpa Shirodkar Post For Bigg Boss 18: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर ने 'बिग बॉस 18' में जाने की फर्स्ट एनिवर्सी पर पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट के जरिए शिल्पा ने कबूला कि उनकी जिंदगी 'बिग बॉस' के घर में जाने से कितनी बदल गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखें पोस्ट।

Image

Image Source: Shilpa Shirodkar Instagram

Shilpa Shirodkar Post For Bigg Boss 18: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस' ने हर साल छोटे परदे पर धमाल मचाया है। इस शो ने जहां कई स्टार्स के करियर को वापिस जान दी तो कई की छवि मैली कर दी। हर साल शो में नए चेहरे देखने को मिलते हैं वो भी ट्विस्ट और टर्न्स के साथ। इस समय शो का 19वां जा सीजन चालू है जो घर-घर सुर्खियां बटोर रहा है। अब इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर ने पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने 'बिग बॉस 18' में जाने के एक साल पूरे होने पर अपनी दिल की बातें लिखी। शिल्पा शिरोड़कर 'बिग बॉस 18' की हिसा बनी थी और शो में उन्हे काफी पसंद किया गया था।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर शिल्पा शिरोड़कर (Shilpa Shirodkar) ने लिखा, 'एक साल पहले, मैंने उस घर में कदम रखा जिसने मेरी ज़िंदगी बदल दी। पीछे मुड़कर देखती हूं तो वो मेरे जीवन के सबसे चुनौतीपूर्ण, रोमांचक और आखिरकार, सबसे बेहतरीन दिन थे। मैं उस अनुभव को किसी भी चीज़ से नहीं बदलूंगी। बिग बॉस टीम, मेरे घरवालों और शो के सभी फैंस को उस सफ़र को इतना यादगार बनाने के लिए शुक्रिया। मुझे गाइड करने के लिए सलमान खान को खास शुक्रिया। मैं हमेशा बिग बॉस की फैन रहूंगी रहूँगा। आप जानते ही हैं कि मैं हमेशा क्या कहती हूं अगर बिग बॉस के घर के दरवाज़े मेरे लिए फिर से खुल जाएँ? मैं तुरंत वापस दौड़ी चली जाऊँगी!' इस इमोशनल कर देने वाले कैप्शन के साथ शिल्पा ने बिग बॉस के घर में कुछ हसीन लम्हों की तस्वीर शेयर कि है जिसमें होस्ट सलमान खान, चुम दरांग, करणवीर मेहरा और विवियन डिसेना दिखाई दिए। शिल्पा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोड़कर एक समय इंडस्ट्री की सबसे मशहूर हसीना में से एक थी लेकिन शादी के बाद वो लंदन शिफ्ट हो गई थीं। बिग बॉस के जरिए उनके फिल्मी करियर को एक नया जीवनदान जरूर मिला। वहीं शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में फिनाले से एक दिन पहले शिल्पा शिरोड़कर घर से बेघर हो गई थीं जिससे फैंस को बड़ा झटका लगा था।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article